Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

7 नवंबर को आम ख़ास बाग में होगा 'शिक्षा संवाद': गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग

सरकारी स्कूलों के 100 प्रगतिशील अध्यापकों को किया जाएगा विशेष रूप से सम्मानित

Gurinder Singh Garry Birring, Gurinder Singh Garry, Amloh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:50 IST

ज़िले के सरकारी स्कूलों में अपने अनुभव और हुनर के आधार पर ज्ञान की रोशनी फैलाने वाले अध्यापकों को उनकी सर्वोत्तम उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग और सांझी शिक्षा फाउंडेशन के सहयोग से 7 नवंबर को आम ख़ास बाग में 'शिक्षा संवाद' आयोजित किया जा रहा है। यह बात आज विधायक अमलोह गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सांझी शिक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए कही।

विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से यह महसूस कर रहे हैं कि हमारे अनुभवी अध्यापक, ज्ञान का दीपक जलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण उपलब्धियाँ दर्ज करते हैं, इसलिए इन अनुभवी अध्यापकों को एक साझा मंच पर लाकर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के दौरान जहाँ ज़िले के सरकारी स्कूलों के 100 प्रतिभाशाली अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी और देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले शिक्षा विशेषज्ञों के साथ संवाद भी भविष्य में और सफलता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि यह एक विलक्षण प्रयास सिद्ध होगा और समर्पण की भावना से अथक मेहनत करने में जुटे रहने वाले सभी अध्यापकों को लगातार प्रोत्साहित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में ज़िला रेवेन्यू अफसर करुण गुप्ता, ज़िला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी) रविंदर कौर, उप ज़िला शिक्षा अफसर (प्राइमरी) कमलजीत कौर, सांझी शिक्षा फाउंडेशन की ज़िला टीम भी मौजूद थी।

 

Tags: Gurinder Singh Garry Birring , Gurinder Singh Garry , Amloh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD