Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

महागठबंधन के लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं : चिराग पासवान

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:27 IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को महागठबंधन पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करना जानते हैं। इस तरह से उम्मीदवारों का चयन करते हैं ताकि राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में कर सकें। ये लोग सिर्फ इन जातियों का इस्तेमाल अपने वोट बैंक के लिए करते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग मुसलमानों की बात करेंगे, लेकिन जब जनप्रतिनिधित्व की बात आएगी, तो चुप्पी साध लेंगे। ये लोग अपने फायदे के लिए कुछ जातियों को डरा धमका कर हमेशा अपने पाले में रखना चाहते हैं।

ऐसे लोगों को विकास से कोई लेना देना नहीं होगा। इससे यह साफ जाहिर होता है कि ये जाति सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आज की तारीख में प्रदेश की जनता समझदार हो चुकी है। 

ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मुकेश सहनी को ही देख लीजिए। इन्हें डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया, तो ये सबकुछ भूल गए। ये अब अपने समाज की बात करना भूल गए। इन्हें अब अपने समाज के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। 

इन्हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि इनके समाज के लोग मौजूदा समय में किस अवस्था में हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि ये लोग राजनीति में सिर्फ अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हैं। इन्हें अपने लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। 

चिराग पासवान ने कहा कि अभी तक इन लोगों ने चुनाव प्रचार भी शुरू नहीं किया है। जहां तक मेरी जानकारी है, ये लोग आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी विलंबता से यह साफ जाहिर हो रहा है कि इन्हें प्रदेश के लोगों से कोई लेना देना नहीं है। 

ये लोग सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरी करने के लिए राजनीति में हैं, जिसे अब प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के मुसलमानों को जागरूक हो जाना चाहिए और इन्हें समझ जाना चाहिए। 

मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि ये वही राजद है, जिसे मेरे पिताजी ने 2004 में कहा था कि इस बार एक मुस्लिम को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दीजिए। लेकिन, इन लोगों ने ऐसा नहीं किया। अगर उस वक्त इन लोगों ने ऐसा किया होता, तो आज समझ पाते कि इन्हें सच में प्रदेश के मुसलमानों की फिक्र है।

उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों के कहने और करने में बहुत फर्क होता है। मुसलमान इन लोगों के लिए सिर्फ वोट बैंक हैं। मैं कहता हूं कि जितनी जल्द मुसलमान ये बात समझ जाएं, उतना बेहतर रहेगा। हम लोगों ने अब तक जितनी भी कल्याणकारी योजना बनाई है, उसमें यह सुनिश्चित किया कि इसका फायदा सभी को मिले।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD