Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री मोदी का हमारे बीच आना खुशी की बात : जीतनराम मांझी

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:25 IST

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हमारे बीच में आना किसी शुभ संकेत से कम नहीं है।

वे बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश की जनता से संवाद स्थापित करेंगे। प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का स्वागत करना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन में फूट की स्थिति बनी हुई है। सभी एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने पर आमादा हो चुके हैं। 

क्या ऐसी स्थिति में आप बिहार में विकास की कल्पना कर सकते हैं? इन लोगों की तरफ से उतारे गए सभी उम्मीदवारों पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। अब ऐसी स्थिति में मेरा सीधा-सा सवाल है कि जिन लोगों पर इतने गंभीर प्रकृति के आरोप लगे हैं, क्या आप ऐसे लोगों से बिहार में विकास से संबंधित कार्य करवाने की उम्मीद कर सकते हैं? मैं एक बात दावे के साथ कह देता हूं कि इनका बिहार से कोई लेना देना नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने एनडीए को लेकर कहा कि हमारे खेमे में सबकुछ ठीक है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी को भी किसी बात पर आपत्ति होती है, तो वो खुलकर अपनी बात रखता है। हम सभी लोगों का एकमात्र लक्ष्य सिर्फ बिहार के विकास की गति को तेज करना है।

वहीं, महागठबंधन की तरफ से डिप्टी सीएम के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद महागठबंधन के नेता सवाल उठा रहे हैं कि एनडीए में कुछ भी तय नहीं है। इस पर जीतनराम मांझी ने कहा, "मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि एनडीए मे सबकुछ तय है। 

हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश की जनता इस बात को भलीभांति समझ रही है कि एनडीए की तरफ से सीएम पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। इसमें किसी भी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।"

साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में किसी के भी बीच नाराजगी नहीं है। अगर किसी के बीच कोई नाराजगी होती भी है, तो हमारे प्रधानमंत्री बहुत ही उदार प्रवृत्ति के हैं, वे सभी के साथ खुलकर चर्चा करने और समस्या का समाधान करने पर विश्वास रखते हैं।

उन्होंने दावा किया कि बिहार की मौजूदा स्थिति और लोगों के मिजाज को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है, क्योंकि हमारी सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के लोगों के हितों को तवज्जों दी है। उनके विकास के लिए काम किया है। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए इस बार फिर से बिहार में एनडीए के पक्ष में जीत का मार्ग प्रशस्त होने जा रहा है।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD