Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, अब भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस करने से पहले उसे दो बार सोचना पड़ेगा : राजनाथ सिंह

"हमारे विरोधी कभी निष्क्रिय नहीं रहते; इसलिए सशस्त्र बलों को सदैव सतर्क और तैयार रहना चाहिए"

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Military, Indian Army, General Anil Chauhan, Rajesh Kumar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जैसलमेर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 12:30 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर, 2025 को राजस्थान के जैसलमेर में बड़ाखाना के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अब भारत के खिलाफ कोई भी दुस्साहस करने से पहले पाकिस्तान को दो बार सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को कड़ी सतर्कता बरतने का संदेश भेजा है।” 

श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, केवल रुका हुआ है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि किसी भी दुस्साहस की स्थिति में उसे और भी कड़ी कर्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा, “हमारे पायलटों ने सिर्फ भारत की ताकत का एक नमूना दिखाया है; यदि अवसर मिला तो वे हमारी असली क्षमता प्रदर्शित करेंगे।”

श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर देते हुए कि देश के विरोधी कभी निष्क्रिय नहीं रहते हैं, सशस्त्र बलों से सदैव सतर्क एवं पूरी तरह तैयार रहने और उनकी गतिविधियों के विरुद्ध उचित व प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत भी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, “यह सदी भारत की है; भविष्य हमारा है। आत्मनिर्भरता की दिशा में जो प्रगति हमने की है, उससे पूर्ण विश्वास है कि हमारी सेना निस्संदेह विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में अपना स्थान रखती है।”

श्री राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि रक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए सीमा क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रक्षा मंत्री ने बड़ाखाना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का प्रतीक है, जहां पर सभी के साथ समानता एवं एकता की भावना से व्यवहार किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं विविध धर्मों, जातियों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों का संगम हैं। श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय सेनाओं में अपार विविधता है और यह भिन्नता बड़ाखाना के दौरान एक ही थाली में झलकती है, जो इसे किसी भी अन्य रात्रिभोज समारोह से विशिष्ट बनाती है।”

रक्षा मंत्री ने बड़ाखाना से पूर्व जैसलमेर में अपनी तरह के अनूठे कैक्टस-सह-वनस्पति उद्यान ‘शौर्यवन’ का उद्घाटन किया। भारतीय सेना की यह अभिनव पहल अर्थात ‘शौर्यवन’ थार रेगिस्तान के विस्तृत क्षेत्र को एक सजीव मरुद्यान में परिवर्तित करती है, जो देश की लचीलेपन, पारिस्थितिक संरक्षण और नवाचार की भावना का प्रतीक है।

श्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत रणभूमि दर्शन’ पहल के तहत जैसलमेर युद्ध स्मारक ‘शौर्य गणतंत्र’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें स्मारक के संग्रहालय में संरक्षित युद्ध ट्रॉफियों और ऐतिहासिक कलाकृतियों के समृद्ध संग्रह के बारे में जानकारी दी गई, जो विभिन्न युद्ध क्षेत्रों में भारतीय सेना की वीरता एवं बलिदान के गौरवशाली इतिहास का सजीव प्रमाण हैं।

रक्षा मंत्री ने स्मारक में आयोजित अत्याधुनिक होलोग्राफिक लाइट एंड साउंड शो के उद्घाटन प्रदर्शन का भी अवलोकन किया, जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित है और स्मारक की एक प्रमुख आकर्षण स्थल के रूप में प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह, सभी सेना कमांडर और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

रक्षा मंत्री 24 अक्टूबर, 2025 को अग्रिम क्षेत्रों का दौरा करेंगे और दक्षिणी कमान द्वारा आयोजित एक शक्तिबोधक ‘क्षमता प्रदर्शन अभ्यास’ का अवलोकन करेंगे। वे जैसलमेर में आयोजित सेना कमांडरों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Military , Indian Army , General Anil Chauhan , Rajesh Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD