Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड: होशियारपुर में संक्षिप्त मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 17:48 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम में बड़ी सफलता के दौरान, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में होशियारपुर के गांव बैंचा के निवासी कृष्ण गोपाल को उनके पुत्र केशव समेत होशियारपुर में ज्वैलरी स्टोर पर जानबुझकर हत्या के लिए की गई गोलाबारी, के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने वीरवार को यहां दी। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से .32 कैलिबर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए, इसके अलावा उनका मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, को भी जब्त किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स पर 18 अक्तूबर, 2025 को मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों द्वारा मुठभेड़ और हत्या के प्रयास में शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले के बाद, दुकान मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई, जिसमें 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

इस संबंध में होशियारपुर पुलिस स्टेशन माहिलपुर में बीएनएस की धारा 336, 324(4) और 3(5) तथा असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 170 दर्ज की गई थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने कहा कि ज्वैलरी की दुकान पर हमले के बाद, डीआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और एसएसपी हुसैरपुर संदीप मलिक की निगरानी में एजीटीएफ और होशियारपुर जिला पुलिस की टीमों ने मामले की जांच की और संदिग्धों की सफल पहचान की। तुरंत कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ पंजाब और होशियारपुर पुलिस की टीमों ने होशियारपुर के गांव महिदूपुर में संदिग्धों कृष्ण गोपाल और केशव को रोका। 

दोषियों ने मौके से भागने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, लेकिन संक्षिप्त गोलीबारी के बाद उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस टीमों का नेतृत्व एसपी (जांच) परमिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए होशियारपुर गुरप्रीत सिंह और इंचार्ज एजीटीएफ चंदर मोहन कर रहे थे।

इस संबंध में एक नया मामला एफआईआर नंबर 172 होशियारपुर पुलिस स्टेशन माहिलपुर में बीएनएस की धारा 109, 221, 132 और 3(5) तथा असला एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD