Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरजोत सिंह बैंस और दीपक बाली ने जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह को श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए दिया आमंत्रण

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने पावन स्थल पर हुई अपनी ‘दस्तारबंदी’ को याद किया

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Deepak Bali, Nanded
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नांदेड़ , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 17:36 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने आज तख्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलवंत सिंह जी से भेंट कर उन्हें 23 से 25 नवंबर, 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले नौवें पातिशाह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। 

इस अवसर पर तख्त साहिब के प्रबंधकों ने हरजोत सिंह बैंस को दस्तार सजाई और सिरोपा भेंट किया। भेंटवार्ता के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण छोह पावन स्थल पर नतमस्तक होना उनके लिए अत्यंत भाग्यशाली अनुभव है। उन्होंने तख्त साहिब पर हुई अपनी दस्तारबंदी को याद किया।

बैंस ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की लासानी शहादत से संबंधित यादगारी समारोहों का हिस्सा बनना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह केवल आमंत्रण नहीं है, बल्कि पंजाब की पवित्र धरती की ओर से तख्त साहिब के जत्थेदार को सम्मान और ससम्मान अपील भी है।

हरजोत सिंह बैंस ने ज्ञानी कुलवंत सिंह जी को अवगत कराया कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित शहीदी समारोह में विश्वभर से एक करोड़ से अधिक संगत के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 19 से 30 नवंबर तक रोजाना 11,000 से अधिक संगत की ठहराई के लिए पवित्र शहर में टेंट सिटी (चक्क नानकी) स्थापित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शहीदी समारोह 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के साथ प्रारंभ होंगे। इसके पश्चात सर्वधर्म सम्मेलन, विरासत-ए-खालसा में प्रदर्शनी, शाम 5 बजे गुरु तेग बहादर साहिब जी के जीवन और लासानी शहादत को दर्शाता अद्वितीय ड्रोन शो, और शाम 6 बजे कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। 

रात में “शहादत दी लोअ” के माध्यम से पवित्र शहर मशालों की रौशनी से जगमगाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को नगर कीर्तन “सीस भेंट” श्री कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इतिहास में पहली बार श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी स्मारक में शहीदी समारोहों के लिए पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। 

25 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग होगा, जिसके उपरांत प्रसिद्ध कीर्तनियों द्वारा नौवें पातिशाह के शब्दों का गायन किया जाएगा। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को अत्यंत सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है। 

इस अवसर पर गुरु साहिब की निस्वार्थ सेवा, धर्म की रक्षा, सच्चाई पर डटकर कायम रहना और मानव अधिकारों के लिए संघर्ष जैसे शाश्वत सिद्धांतों को प्रदर्शित किया जाएगा और व्यापक जनमानस तक पहुँचाया जाएगा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Deepak Bali , Nanded

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD