Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में इस बार जबरदस्त मुकाबला, एनडीए का पलड़ा भारी : बाबा रामदेव

Baba Ramdev, Bihar Elections, Bihar Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 13:54 IST

बिहार चुनाव को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार चुनावी मुकाबला जबरदस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व हिमालय जितना ऊंचा और अडिग है। उन्होंने दावा किया कि जनता पीएम मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा करती है, इसलिए इस बार एनडीए का पलड़ा भारी रहेगा।  

उन्होंने कहा कि इस बार सभी दल अपने-अपने स्तर पर जोर-आजमाइश कर रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने और अपनी बात रखने का अधिकार है, ऐसे में तेजस्वी यादव भी मैदान में मजबूती से ताल ठोक रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि बिहार की राजनीति हमेशा दिलचस्प रही है और इस बार भी माहौल काफी रोमांचक है।

बाबा रामदेव ने कहा कि एनडीए का कुनबा बड़ा और संगठित है, इसलिए उनका पलड़ा कुछ भारी दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व की तुलना हिमालय से करते हुए कहा कि पीएम मोदी जैसी ऊंचाई और स्थिरता शायद ही किसी नेता में हो। बाबा रामदेव ने कहा कि अब देखना यह होगा कि बिहार की जनता किस पर भरोसा जताती है, क्योंकि अंततः लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी निर्णायक होती है।

वहीं, दीपावली पर्व के अवसर पर रामदेव ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र स्वदेशी के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। बाबा रामदेव ने लोगों से अपील की कि इस दीपावली पर विदेशी उत्पादों की जगह भारतीय ब्रांड्स को अपनाएं और उन्हें मजबूत बनाएं। 

उन्होंने कहा कि जब अपने देश के उत्पाद और उद्योग सशक्त होंगे, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दे रहे हैं, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश के उत्पादों को बढ़ावा दे।उन्होंने कहा कि अपने लोगों को इतनी ताकत दीजिए कि वे ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में छा जाएं।

 

Tags: Baba Ramdev , Bihar Elections , Bihar Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD