Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

'कुछ लोग तीर्थ स्थलों पर भी एजेंडा चलाते हैं,' शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना पर बोले बाबा रामदेव

Baba Ramdev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 11:52 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में योग गुरु बाबा रामदेव गुरुवार को स्नान के लिए संगम पहुंचे। बाबा रामदेव ने संगम घाट पर पवित्र नदियों का जल का सेवन किया और फिर घाट पर होने वाली आरती में भी भाग लिया। इसी बीच, उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुई बदसलूकी को गलत बताया और कहा कि ऐसा व्यवहार किसी के साथ भी अस्वीकार्य है। 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुई बदसलूकी पर उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे अपने योगियों और पूजनीय संतों को भी अपमानजनक या अपशब्दों का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है, न केवल शंकराचार्य के लिए, बल्कि किसी भी साधु के लिए। किसी के बारे में भी ऐसी टिप्पणी करना निंदनीय और शर्मनाक है। 

हर आदमी को अपने गौरव और गरिमा का ध्यान खुद रखना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि माघ मेला सिर्फ नाम, जप और तप के लिए है। हमारे यहां कहा गया है कि अहंकार करने वाला शख्स कभी साधु नहीं हो सकता है। तीर्थों में भी कुछ लोग अपना एजेंडा लेकर चलते हैं। मुझे लगता है कि तीर्थ किसी के अहम का, प्रतिष्ठा का एजेंडा नहीं होना चाहिए। 

ये तीन पवित्र नदियों का स्थान है, मुक्ति का स्थान है। संगम में स्नान के अनुभव पर उन्होंने कहा, "त्रिवेणी संगम में स्नान और दान का विशेष महत्व है। त्रिवेणी संगम आना ही अपने आप में एक बड़ा आशीर्वाद है। संगम घाट पर दिव्य व्यवस्था, पवित्र दर्शन और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है। हमारा प्रयागराज तीर्थराज है, और इस तीर्थ स्थान के देवव्रत को अपने संयम से, अपने तप से, अपने योग, अपने अध्यात्म से और अपने राज धर्म से निभाते हुए जिस तरीके से सीएम योगी माघ मेले को व्यवस्थित कर रहे हैं, यह हमारी आत्मा को हर्षित करने वाला है।"

बता दें कि 17 जनवरी को माघ अमावस्या के दिन रथ और पूरे लाव-लश्कर के साथ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पवित्र नदी में स्नान करने पहुंचे थे, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें बिना रथ के आगे बढ़ने को कहा। मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प तीखी हुई। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके साथ यह व्यवहार जानबूझकर किया गया है, जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। घटना के बाद से ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में ही धरने पर बैठे हैं।

 

Tags: Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD