Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

बिहार चुनाव : गायघाट में जातीय समीकरण और बाढ़ का मुद्दा, कौन मारेगा बाजी?

Election Special, Bihar Elections, Bihar Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 15:26 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट उन राजनीतिक धरातलों में गिनी जाती है, जहां हर चुनाव में एक अलग समीकरण होता है। इसके अलावा, जातीय गणित के साथ-साथ स्थानीय मुद्दे भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह सीट सामान्य वर्ग की विधानसभा है, जिसका गठन वर्ष 1967 में हुआ था।

इस सीट पर अब तक 14 चुनाव हो चुके हैं। 2008 के परिसीमन के बाद यह सीट गायघाट और बंदरा प्रखंडों के साथ-साथ कटरा प्रखंड के छह ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनी। यह पूरी तरह से ग्रामीण इलाका है। गायघाट मुजफ्फरपुर जिले के उत्तर भाग में स्थित है। इसकी सीमाएं औराई, कटरा और मीनापुर प्रखंडों से मिलती हैं। 

गंडक और बागमती नदियों के किनारे बसे इस क्षेत्र की भूमि अत्यंत उपजाऊ और समतल है, हालांकि बंदरा प्रखंड के कई हिस्से हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। गायघाट रेलवे स्टेशन, समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर रेल मार्ग पर स्थित है, जबकि यह क्षेत्र सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर (35 किमी), दरभंगा (55 किमी) और सीतामढ़ी (60 किमी) से जुड़ा हुआ है।

यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है। धान, गेहूं, मक्का और दाल की खेती यहां प्रमुख रूप से की जाती है। छोटे स्तर पर चावल मिलें और कृषि व्यापार केंद्र स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देते हैं। रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन यहां एक बड़ा मुद्दा है।

गायघाट का इतिहास काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस सीट ने कई नेताओं को राजनीतिक पहचान दी है, जिनमें सबसे प्रमुख नाम हैं महेश्वर प्रसाद यादव। उन्होंने यहां कई बार चुनाव लड़ा और कई दलों से जीत भी दर्ज की। 1990 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में, 1995 में जनता दल और फिर 2005 और 2015 में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के टिकट पर जीत दर्ज कर सदन पहुंचे। 

भाजपा की वीणा देवी ने 2010 के चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त दी थी, लेकिन 2015 के चुनाव में वापसी करते हुए उन्होंने वीणा देवी को हराया था। 2020 का चुनाव गायघाट के लिए राजनीतिक रूप से निर्णायक मोड़ साबित हुआ। राजद ने निरंजन राय को मैदान में उतारा, जिन्होंने जदयू के महेश्वर यादव को हराया। 

इस चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी अपने उम्मीदवार उतारे, जिससे वोटों का बंटवारा हुआ और राजद को सीधा फायदा मिला। जातीय समीकरणों की अगर हम बात करें तो गायघाट में यादव, कुशवाहा, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित और मुसहर समुदायों की निर्णायक भूमिका है। 

यादव और मुस्लिम मतदाता राजद के पारंपरिक वोट बैंक हैं, जबकि भूमिहार और ब्राह्मण समुदाय भाजपा के साथ जुड़े रहते हैं। जदयू का आधार पिछड़े वर्गों और दलित समुदायों में है। गायघाट के सामने आज भी बाढ़, सड़क, सिंचाई और रोजगार जैसी चुनौतियां कायम हैं। हर साल गंडक और बागमती की बाढ़ फसलों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे किसान परेशान रहते हैं। 

स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं और गांवों में शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। 2024 में चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गायघाट विधानसभा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 5,53,319 है, जिसमें 2,89,089 पुरुष और 2,64,230 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कुल मतदाताओं की संख्या 3,30,371 हैं, जिनमें 1,73,961 पुरुष, 1,56,404 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

 

Tags: Election Special , Bihar Elections , Bihar Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD