Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रियल एस्टेट सेक्टर के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक संपन्न

मान सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में काम करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Vishesh Sarangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 12:59 IST

रियल एस्टेट सेक्टर में सकारात्मक बदलाव के लिए पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में गठित की गई सेक्टर-विशेष कमेटी की पहली बैठक पुडा भवन, एस.ए.एस. नगर में हुई। बैठक में उपस्थित कमेटी सदस्यों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रियल एस्टेट सेक्टर द्वारा राज्य के विकास में दिए जा रहे योगदान को भली-भांति समझती है, क्योंकि इस क्षेत्र की तरक्की से राज्य की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होती है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेक्टर-विशेष कमेटी सरकार को अपने सुझाव देकर रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। बैठक में पंजाब सी.आर.ई.डी.ए.आई. के अध्यक्ष श्री जगजीत सिंह माझा ने रियल एस्टेट सेक्टर में संरचनात्मक नीतियाँ बनाने के लिए कमेटी गठित करने के सरकार के इस कदम की सराहना की। 

कमेटी के चेयरमैन श्री दीपक गर्ग (डायरेक्टर, मार्बेला ग्रुप) ने बैठक के दौरान पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि कमेटी सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएगी। बैठक में यह भी सहमति बनी कि आने वाले दिनों में जालंधर और लुधियाना में बिल्डरों और संबंधित विकास प्राधिकरणों के बीच बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि इन शहरों में रियल एस्टेट क्षेत्र में और निवेश की रूपरेखा तैयार की जा सके।

रियल एस्टेट सेक्टर को अधिक निवेश-अनुकूल और प्रोत्साहन देने के लिए बैठक में सभी सदस्यों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई - जैसे सी.एल.यू., एल.ओ.आई., लाइसेंस और अन्य स्वीकृतियों को जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाना, पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने को सरल बनाना, तथा प्लॉटों की हाइपोथिकेशन और डी-हाइपोथिकेशन की प्रक्रिया को और सुगम बनाने संबंधी तुरंत आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जतायी गयी।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासक, गमाडा श्री विशेष सारंगल, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक गमाडा व सदस्य सचिव, सेक्टर-विशेष कमेटी श्री अमरिंदर सिंह मल्ली उपस्थित रहे। इसके अलावा, कमेटी के वाइस चेयरमैन श्री रूपिंदर सिंह चावला (एम.डी., सी.ई.ई.ई.एन.एन. प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि.) तथा अन्य सदस्य श्री सुखदेव सिंह (डायरेक्टर, ए.जी.आई. ग्रुप), श्री प्रदीप कुमार बांसल (डायरेक्टर, एच.एल.पी. ग्रुप), श्री बलजीत सिंह (डायरेक्टर, जुबली ग्रुप), श्री दीपक मखीजा (बिजनेस हेड, पंजाब, एमार ग्रुप), श्री रूपिंदर सिंह गिल (एम.डी., गिलसन्ज़ कंस्ट्रक्शन लि.), श्री रोहित शर्मा (कार्यकारी निदेशक, डी.एल.एफ. ग्रुप), श्री मोहित गोयल (चेयरमैन, एफिनिटी ग्रुप) और श्री वरुण धाम (डायरेक्टर, के.एल.वी. बिल्डर्स) भी बैठक में शामिल हुए।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Vishesh Sarangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD