Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, चंडीगढ़ में व्यवसाय प्रबंधन में डीजीआर-प्रायोजित सर्टिफिकेट कोर्स का समापन समारोह किया आयोजित

Directorate General of Resettlement, DGR, Sudhir Malik, ADG, Directorate Zone West, Dr Rajeev Kumar, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 12:25 IST

क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, चंडीगढ़ में आज दिनाक 17 अक्टूबर 2025 को रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशालय जनरल ऑफ रिसेटलमेंट (DGR) द्वारा प्रायोजित 24 सप्ताह के व्यवसाय प्रबंधन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का समापन एवं दीक्षांत समारोह बड़े उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह पाठ्यक्रम भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के 19 अधिकारियों के लिए 05 मई 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुधीर मलिक, ए.डी.जी., निदेशालय जोन वेस्ट, चंडीमंदिर रहे। उनका स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार  ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम संस्थान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस पाठ्यक्रम ने उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय योजना, विपणन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तथा सहकारी संस्थागत ढाँचे की गहन समझ प्रदान की है। यह प्रशिक्षण उन्हें सैन्य सेवा के पश्चात् नागरिक जीवन में उद्यमिता, व्यवसायिक प्रबंधन, सहकारी क्षेत्र में नेतृत्व एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करता है।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर सुधीर मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि DGR का प्रमुख उद्देश्य देश के पूर्व सैनिकों को नवीन जीवन कौशल एवं प्रबंधकीय दक्षता प्रदान करना है, ताकि वे सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। DGR समय-समय पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों के सहयोग से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे पूर्व सैनिक उद्यम स्थापित कर सकें, सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा निजी क्षेत्र में भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि एक नए करियर की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अनुभव और ज्ञान को समाजहित में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा निदेशक महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

 

Tags: Directorate General of Resettlement , DGR , Sudhir Malik , ADG , Directorate Zone West , Dr Rajeev Kumar , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD