Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संत बलबीर सिंह सीचेवाल और बलकार सिंह ने सीवरेज प्रोजैक्ट की करवाई शुरूआत

बरसरामपुर में प्रवासी पंजाबियों के सहयोग से 1 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Balkar Singh, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:29 IST

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और करतारपुर हलके के विधायक बलकार सिंह ने आज प्रवासी पंजाबियों के सहयोग से बरसरामपुर गांव में 1 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज प्रोजैक्ट की शुरूआत करवाई। इससे पहले, गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया और अरदास के बाद सीवरेज बिछाने का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस दौरान संत सीचेवाल ने स्वयं जे.सी.बी. मशीन चलाकर सीवरेज प्रोजैक्ट का कार्य शुरू किया। गांव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि सीवरेज प्रोजैक्ट संबंधी प्रवासी पंजाबियों द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विकास की गति को तेज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण आई मुश्किल घड़ी में प्रवासी भारतीयों ने पंजाब के लोगों की हर संभव मदद की है। उन्होंने इस अवसर पर अपनी विवेकाधीन फंड से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

हलके के विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहरों को अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं से लैस कर रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कई पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। 

उन्होंने प्रवासी पंजाबियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने देगी। उन्होंने अपनी विवेकाधीन फंड से 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इंग्लैंड से आए प्रवासी पंजाबियों मनी सिंह ने बताया कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी पंजाबियों ने सीवरेज प्रोजैक्ट के लिए 45 लाख रुपये एकत्रित किए है। 

उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों ने आश्वासन दिया है कि सीवरेज प्रोजैक्ट के लिए पैसो की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। संत सुखजीत सिंह ने बताया कि गांव बरसरामपुर में सीवरेज प्रोजैक्ट के लिए सर्वेक्षण करवाया गया है और इस सीवरेज का बजट लगभग 1 करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. सेवा सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल, विधायक बलकार सिंह, एन.आर.आई. जसविंदर सिंह काला यूके, मंडी बोर्ड के चेयरमैन गुरपाल सिंह और गांव की अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Balkar Singh , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD