Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भगवंत सिंह मान का वादा पूरा, पंजाब सरकार ने 14 ज़िलों में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवज़ा वितरित किया

12 कैबिनेट मंत्रियों ने प्रभावित जिलों में पीड़ितों को मुआवज़ा राशि के चेक सौंपे

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aman Arora, Barinder Kumar Goel, Harpal Singh Cheema, Hardeep Singh Mundian, Laljit Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 16, 2025, 12:22 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को राहत के रूप में 6.3 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित की है। 12 कैबिनेट मंत्रियों ने आज “मिशन पुनर्वास” के तहत सरकार के वादे को पूरा करते हुए राज्यभर के प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। उल्लेखनीय है कि 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने अजनाला से 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित करके राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। 

मान सरकार ने 45 दिनों की समयसीमा से पहले ही फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपये तक की राशि और पशुओं के नुकसान के लिए उचित वित्तीय सहायता प्रदान की है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह राशि लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जमा की गई है। 

गौरतलब है कि विशेष गिरदावरी टीमों ने लगभग हर बाढ़ प्रभावित परिवार को कवर किया है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया जाए। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के आठ बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपकर संगरूर में मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। 

उल्लेखनीय है कि संगरूर ज़िले के बाढ़ पीड़ितों को 3.50 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ज़िला एस.ए.एस. नगर की बनूर सब-तहसील के गांव रामपुर कलां और डेराबस्सी तहसील के गांव सरसीनी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा वितरित करने की शुरुआत की। 

उन्होंने लगभग 80 प्रभावित परिवारों को 66 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र सौंपे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाज़िल्का ज़िले में फसलों और मकानों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की। उन्होंने बताया कि काहनेवाला गांव में 43 लाभार्थियों को 10.19 लाख रुपये और 29 क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 14.22 लाख रुपये, बहिक हस्ता ऊताड़ गांव में 9.47 लाख रुपये तथा धरमपुरा गांव में 71.22 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गयी है।

इसके उपरांत, डॉ. बलजीत कौर ने मलोट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव लक्कड़वाला, थेहड़ी और शेरगढ़ के निवासियों को 16.88 लाख रुपये का मुआवज़ा वितरित किया। उन्होंने कहा कि भले ही मलोट में बाढ़ नहीं आई थी, लेकिन कुछ इलाकों में फसलों और संपत्ति को नुकसान हुआ था।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने विधायक गुरलाल घनौर के साथ मिलकर पटियाला ज़िले के बाढ़ प्रभावित गांव सौंटा, शेखपुर, ढखेली, लोहसिंबली और समसपुर के 232 किसानों को मुआवजा स्वरूप 88 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र सौंपे। भोआ क्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने 130 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 31 लाख रुपये के राहत चेक वितरित किए।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कपूरथला ज़िले के गांव किशन सिंह वाला से बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा वितरण की औपचारिक शुरुआत की और सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के गांव किशन सिंह वाला, चक्क पत्ती बालू बहादर और हुसैनपुर बूले के लगभग 25 किसानों को स्वीकृति पत्र सौंपे। लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरदासपुर ज़िले के 138 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 59 लाख रुपये का मुआवज़ा वितरित किया। 

इस अभियान के तहत डेरा बाबा नानक के गांव खुशिपुर के 42 लाभार्थियों को 23 लाख रुपये, गुरदासपुर के गांव खोखर राजपूतां के 50 लाभार्थियों को 24 लाख रुपये और डेरा बाबा नानक के गांव कोठे के 46 परिवारों को लगभग 12 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फ़िरोज़पुर ज़िले की ज़ीरा सब-डिवीजन के गांव फत्तेवाला से मुआवज़ा वितरण की शुरुआत की, जहां 57 किसानों को 16 लाख रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र दिए गए। 

इसके अलावा, उन्होंने गांव निहाला लवेरा के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और फिरोज़पुर के गांव कमल वाला के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये के मुआवज़ा स्वीकृति पत्र सौंपे। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर ज़िले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण की शुरुआत की। 

टांडा नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 60 लाभार्थियों को कुल 24.27 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए, जिसमें गांव फत्ता के लाभार्थियों को 9.46 लाख रुपये, अब्दुल्लापुर के लाभार्थियों को 5.50 लाख रुपये और गंधोवाल के लाभार्थियों को 9.30 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए गए। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अजनाला क्षेत्र के 28 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपये और राजासांसी क्षेत्र के 23 परिवारों को 18.41 लाख रुपये वितरित किए।

इसी तरह, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने समराला सब-डिवीजन के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों के 84 किसानों को बाढ़ राहत के तौर पर 25.05 लाख रुपये वितरित किये। बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने “मिशन पुनर्वास” के तहत शाहकोट के गांव मूलेवाल अराइयां, सीचेवाल, नारंगपुर, सोहल खालसा और बिल्ली वड़ैच के 47 किसानों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा वितरित किया। 

उन्होंने बताया कि जलंधर ज़िले के बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल 13 करोड़ रुपये की मुआवज़ा राशि वितरित की जाएगी।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aman Arora , Barinder Kumar Goel , Harpal Singh Cheema , Hardeep Singh Mundian , Laljit Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD