Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

माणिक साहा ने अमित शाह से की मुलाकात

तमाम विकास परियोजनाओं पर की चर्चा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Manik Saha, Chief Minister of Tripura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 16, 2025, 11:44 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में चल रही विकास के कामों और अन्य प्रमुख मामलों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बुधवार की देर रात को बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की मौजूदा स्थिति और अन्य विकास पहलों के बारे में जानकारी दी।

माणिक साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर खुशी हुई। त्रिपुरा में चल रही विकास पहलों और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।"मुख्यमंत्री ने कहा, "विकास यात्रा को गति देने में उनके निरंतर मार्गदर्शन और अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।"बुधवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक अलग बैठक भी की और त्रिपुरा में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की।

सीएमओ अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की संचार प्रणाली को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन और साइबर सुरक्षा हब को बढ़ाने पर चर्चा की।एक्स पर अपनी पोस्ट में माणिक साहा ने लिखा, "आज, मैंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन नई दिल्ली में मुलाकात की। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित त्रिपुरा, विकसित भारत' के विजन को मजबूत करने की दिशा में कई प्रमुख पहलों पर चर्चा की।"

सीएमओ अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की गई, जिनमें अगरतला और गुवाहाटी के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, रेलवे पटरियों का दोहरीकरण, इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाना, लंबी दूरी के मार्गों पर नए और उन्नत कोचों की शुरुआत और रेलवे स्टेशनों का रखरखाव शामिल है।इससे पहले बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की।

माणिक साहा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं एक बार फिर इस प्रतिष्ठित पद पर उनके योग्य निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। मैंने उपराष्ट्रपति को मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन के लिए त्रिपुरा आने का निमंत्रण भी दिया है।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Manik Saha , Chief Minister of Tripura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD