Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manoj Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 12:04 IST

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्टेशन पर बनाए गए नए होल्डिंग एरिया का अवलोकन किया और यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक लिया। 

फीडबैक के बाद अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया। स्टेशन परिसर को अब तीन टिकटिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिससे प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल आज जनसेवा, जनसुविधा और जनभावना की पहचान बन चुकी है। मैं इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "इस त्योहारी सीजन में जब दिल्ली के लोग छठ पूजा और दीपावली के लिए अपने गृहनगर जाना चाहते हैं, रेलवे स्टेशनों पर लाखों यात्रियों की आवाजाही होती है। अतीत में हमने विभिन्न स्टेशनों पर भीड़भाड़ के कारण कई घटनाएं देखी हैं। मुझे खुशी है कि दिल्ली में इतने बड़े यात्री सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में हमारे पूर्वांचल के भाई-बहनों सहित देशभर के यात्रियों की सुविधा के लिए 3000 नई ट्रेनें शुरू की हैं ताकि हर कोई अपने गांव सुरक्षित और आरामदायक ढंग से पहुंच सके तथा त्योहारों को आनंदपूर्वक मना सके।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एक व्यक्ति को हमेशा पिछली गलतियों से सीखना चाहिए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहले हुई घटना के बाद सरकार पूरी तरह सतर्क और सावधान रही है। इसीलिए हमने अब एक बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया है और देश का सबसे बड़ा अनारक्षित टिकट काउंटर स्थापित किया है, जहां यात्री तुरंत टिकट खरीद सकते हैं और बिना देरी के ट्रेन में चढ़ सकते हैं।"

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD