Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

अनुपमा परमेश्वरन के अंदर रत्ती भर भी अहंकार नहीं दिखा : राजिशा विजयन

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Anupama Parameswaran, Rajisha Vijayan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:52 IST

साउथ इंडियन फिल्मों के मशहूर निर्देशक मारी सेल्वराज की फिल्म 'बाइसन कालामादान' बहुत जल्द रिलीज होगी। इसमें ध्रुव विक्रम, राजिशा विजयन, और अनुपमा लीड रोल निभाते दिखाई देंगे।  यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेत्री राजिशा विजयन राजी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर जरा सा भी अहंकार नहीं है।

फिल्म 'बाइसन कालामादान' 17 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के एक प्री-रिलीज कार्यक्रम में भाग लेते हुए राजिशा ने कहा, "अनुपमा दक्षिण भारत की एक बड़ी सुपरस्टार हैं। वह तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। मैं उनके साथ कई इंटरव्यू में मौजूद रही। मैंने उनके अंदर एक पल के लिए भी सुपरस्टार होने का अहंकार नहीं देखा। यह एक बहुत बड़ा गुण है।"

अनुपमा परमेश्वरन की ओर मुड़ते हुए उन्होंने कहा, "इस फिल्म में हम सबसे अच्छे दोस्त हैं, और फिल्म के बाद हम सचमुच बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं। उनके साथ काम करना वाकई एक बेहतरीन अनुभव है। मैं इस दोस्ती और उनके साथ काम करने की यादों को संजो कर रखूंगी।"अभिनेत्री राजिशा विजयन ने यह भी कहा कि ध्रुव ने इस फिल्म के लिए इतनी मेहनत और समर्पण दिखाया है कि इसकी रिलीज के बाद तमिल सिनेमा को एक बड़ा सुपरस्टार मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म एक स्पोर्ट्स-ड्रामा से कहीं बढ़कर है। राजिशा ने निर्देशक मारी की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट होने वाली है।हाल ही में फिल्म के अभिनेता ध्रुव ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म में जब भी कोई चुनौतीपूर्ण सीन करना होता था तो वह अपने पिता से प्रेरणा लेते थे। 

उन्होंने इस फिल्म में खुद को कास्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि अगर अभिनेता उनके निर्देशों का 10-15 फीसदी भी पालन कर ले तो सीन बेस्ट हो जाता है।फिल्म 'बाइसन कालामादान' में लाल, पशुपति, हरि कृष्णन, अजगम पेरुमल, अरुवी माधवन और कलैयारासन जैसे कलाकार भी हैं। समीर नायर, दीपक सहगल, निर्देशक पा रंजीत और अदिति आनंद इसके निर्माता हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Anupama Parameswaran , Rajisha Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD