Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बालिका वधू ने बनाया घर-घर का हिस्सा, उस पर गर्व है : अविका गौर

Avika Gor, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:38 IST

टीवी अभिनेत्री अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में शादी की। वह टीवी सीरियल 'बालिका वधू' के लिए आज भी याद की जाती हैं। इसमें उन्होंने आनंदी का किरदार निभाया था।  उनका यह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। उन्होंने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में बताया कि इस किरदार को जो प्यार लोगों ने दिया, उस पर उन्हें गर्व है। इसकी वजह से ही वह घर-घर फेमस हुईं।

जब उनसे पूछा गया कि लोग उन्हें अब भी आनंदी कहकर पुकारते हैं, तो उन्हें कैसा लगता है? इसका जवाब देते हुए अविका गौर ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे गर्व महसूस हो रहा है। अब यह मेरा दूसरा नाम जैसा लगता है। आज ही एयरपोर्ट पर एक अनजान महिला सामने आईं और मेरे गाल खींचते हुए मुझे आनंदी कहने लगीं। मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे यह नाम देना बंद करें क्योंकि यह एक ऐसी पहचान है जो मुझे इस देश के हर घर से जोड़ती है। 

उस शो और उस किरदार ने मुझे कई परिवारों की बेटी बना दिया। मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी।"जब नेशनल टीवी पर अविका गौर की शादी होने जा रही थी, तब होस्ट सोनाली बेंद्रे ने उनसे एक सवाल पूछा था। सोनाली ने अविका से पूछा था, ‘आपकी शादी सच में होने जा रही है? कैसा लग रहा है?'अविका गौर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी ने मुझसे यह पूछा था। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें मेरी परवाह है और वह यह सब कैमरे या रियलिटी शो के लिए नहीं पूछ रही हैं, बल्कि उनका हर वाक्य दिल से निकल रहा है। 

सोनाली मैम के साथ वह मेरे लिए बहुत ही खास पल था। उस दौरान मुझे लगा जैसे मुझे देखा, समझा और सहारा दिया जा रहा है।”इसके बाद अविका गौर सोनाली बेंद्रे के गले लग गईं। उनको गले लगाने के बाद अविका गौर को लगा कि जैसे कोई फैमिली मेंबर उन्हें गले लगा रहा है। बता दें कि इस शादी में सारी रस्में निभाई गई थीं, शो के कंटेस्टेंट इसमें लड़के और लड़की के रिश्तेदार बनकर शामिल हुए थे।

 

Tags: Avika Gor , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD