Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का तोहफा, पानी के घरेलू उपभोक्ताओं का लेट पेमेंट सरचार्ज माफ

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 11:12 IST

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिवाली से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने पानी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज माफ करने का फैसला किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पानी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 31 जनवरी, 2026 तक बकाया बिल के भुगतान पर 100% छूट का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज ‘लेट पेमेंट सरचार्ज माफी योजना’ और ‘अनधिकृत कनेक्शन नियमितीकरण योजना’ का शुभारंभ किया गया है। ये दोनों योजनाएं दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई हैं और जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक जनहितैषी और पारदर्शी बनाएंगी।उन्होंने कहा कि सरकार ने अनधिकृत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेनल्टी को 25,000 से घटाकर केवल 1,000 रुपए किया है, जबकि व्यावसायिक कनेक्शनों के लिए इसे 61,000 से घटाकर 5,000 रुपए कर दिया गया है। 

यह कदम लाखों उपभोक्ताओं को भविष्य की योजनाओं और निर्बाध जल आपूर्ति से जोड़ने का मार्ग भी खोलेगा।दिल्ली जल बोर्ड की व्यवस्था को पुनर्जीवित और आधुनिक बनाते हुए अब नई बिलिंग प्रणाली, पारदर्शी रेवेन्यू मैनेजमेंट और 34 नए डिविजन के गठन के माध्यम से राजधानी की जल वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम, जवाबदेह और तकनीक-सक्षम बनाया जा रहा है।इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह जी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के शुभारंभ की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सहज यात्रा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ है। यह पहल भारतीय रेल को अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और जनसेवा-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

सीएम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारों से पहले नई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का अवलोकन कर यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल जनसेवा, जनसुविधा और जनभावना की पहचान बन चुकी है। यहां खुला नया यात्री सुविधा केंद्र यात्रियों की सहज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए एक सराहनीय पहल है। स्टेशन परिसर को अब तीन टिकटिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है ताकि प्लेटफॉर्म पर अचानक बढ़ने वाली भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD