Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नितिन गडकरी ने पुडुचेरी में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक के हाइवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुडुचेरी , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 13:26 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पुडुचेरी में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पुडुचेरी में यातायात को सुगम बनाने और कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।  

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं में एनएच-32 पर इंदिरा गांधी स्क्वायर और राजीव गांधी स्क्वायर के बीच 4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए आधारशिला रखना, एनएच-332ए पर 14 किलोमीटर ईसीआर रोड में सुधार और एनएच-32 के 38 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले पुडुचेरी-पूंडियांकुप्पम खंड का उद्घाटन शामिल है।

मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और इंदिरा गांधी स्क्वायर से राजीव गांधी स्क्वायर तक शहरी क्षेत्र में यातायात की भीड़भाड़ को कम करना है, जिससे यात्रा का समय 35 मिनट से घटकर केवल 10 मिनट रह जाएगा। 

ये परियोजनाएं पुडुचेरी के शहरी क्षेत्रों में भी भीड़भाड़ कम करेंगी, जिससे ईंधन की बचत होगी, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन कम होगा और परिचालन लागत कम होगी। सड़क नेटवर्क के बेहतर होने से मनकुला विनयगर मंदिर, नटराज मंदिर, नवग्रह मंदिर और श्री अरबिंदो आश्रम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। 

विलुप्पुरम से कुड्डालोर, चिदंबरम और नागपट्टिनम की ओर जाने वाले वाहन चालक अब व्यस्त पुडुचेरी शहर को बायपास कर सकेंगे, जिससे यात्रा का लगभग 50 मिनट का समय बचेगा। ये परियोजनाएं केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को पर्याप्त बढ़ावा देंगी। इसके साथ ही ऑरोविले और पिचवरम जैसे प्रमुख स्थलों तक निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेंगी जिससे संस्कृति, वाणिज्य और कनेक्टिविटी के जीवंत केंद्र के रूप में पुडुचेरी की स्थिति मजबूत होगी।

इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक बन गया है। उन्होंने इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी और बेस्ट ग्लोबल प्रैक्टिस को अपनाने पर जोर दिया और इस विजन पर जोर दिया कि कोई भी सामग्री बेकार नहीं है और कोई भी व्यक्ति बेकार नहीं है और सड़क निर्माण के लिए नगरपालिका के कचरे का उपयोग करने की पहल की घोषणा की।

गडकरी ने बताया कि 80 लाख टन नगरपालिका अपशिष्ट का उपयोग सड़क परियोजनाओं में किया जा चुका है। इसमें दिल्ली भी शामिल है,जहां गाजीपुर कूड़े के ढेर की ऊंचाई 7 मीटर कम कर दी गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD