Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हरियाणा में आई.पी.एस. अधिकारी की आत्महत्या की दुखद घटना के विरोध में मोहिंदर भगत द्वारा कैंडल मार्च का नेतृत्व

मृतक आई.पी.एस अधिकारी के लिए न्याय की मांग के साथ-साथ दलित विरोधी रुख के लिए भाजपा सरकार की निंदा

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Pawan Kumar Tinu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 17:05 IST

पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने हरियाणा में सीनियर आई.पी.एस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या की दुखद घटना के विरोध में रविवार को जालंधर में कैंडल मार्च का नेतृत्व किया और दलित अधिकारियों एवं नागरिकों की सुरक्षा में असफल रहने पर भाजपा सरकारों की निंदा की। यह मार्च, जो श्री राम चौक से शुरू होकर लव कुश चौक पर समाप्त हुआ, में आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेताओं और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। 

कैबिनेट मंत्री, जिनके साथ मेयर विनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पंजाब लघु उद्योग और एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन दिनेश ढल्ल और सीनियर 'आप' नेता राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद थे, ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक अधिकारी एवं उसके परिवार के लिए न्याय की मांग की।

श्री भगत ने कहा कि अधिकारी, जो दलित समुदाय से संबंधित था, को सिस्टम द्वारा इतना अधिक तंग-परेशान किया गया कि उसे अपनी जान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का रुख न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है बल्कि इसकी दलित विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है। 

इसी तरह उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, जो दलित समुदाय से संबंधित हैं, पर हाल ही में हुए हमले के प्रयास को भी इस पक्षपात की एक और चिंताजनक उदाहरण बताया। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर विद्रूपता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं ने दलित समुदायों में देशव्यापी रोष पैदा कर दिया है। 

उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने की अपील की।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Pawan Kumar Tinu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD