Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘स्वदेशी अपनाओ’ के संकल्प के साथ रांची में आयोजित हुआ मैराथन, तिरंगा लेकर दौड़े हजारों लोग

Khas Khabar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 16:09 IST

“स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” थीम के साथ रांची में रविवार को आयोजित स्वदेशी मैराथन-2025 में हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर आयोजित इस मैराथन के प्रतिभागियों को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में जुटे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” का यह अभियान राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जीवन में उतारें।

राज्यपाल ने कहा, “स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इससे भारत आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा।” केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भारत के युवा यदि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग का संकल्प लेंगे तो 2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा। 

लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस स्वदेशी मैराथन में सुबह से ही युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। कई प्रतिभागी तिरंगा लेकर दौड़े, तो कुछ ने स्वदेशी संदेश वाले बैनर और पोस्टर थाम रखे थे।इस अवसर पर कारगिल युद्ध के नायक कर्नल राणा विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि “भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की राह में हर नागरिक एक सैनिक है, जो स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आर्थिक सुरक्षा में योगदान दे सकता है।”मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कांटाटोली चौराहा होते हुए वापस मोरहाबादी पहुंचकर संपन्न हुए इस मैराथन के विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD