Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में 10.6 करोड़ घरों को मिल रही किफायती एलपीजी की सुविधा : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 15:52 IST

भारत में 10.60 करोड़ घरों को किफायती एलपीजी की सुविधा मिल रही है और 6.7 करोड़ लोग देश में प्रतिदिन फ्यूल स्टेशन पर ईंधन भरवाते हैं, जो देश को दुनिया में तेल और एलपीजी का तीसरा सबसे बड़े कंज्यूमर बनाती है। यह बयान रविवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से दिया गया। 

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, " गहरे पानी में खोज से लेकर हरित हाइड्रोजन और बायोएनर्जी तक, भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसे भविष्य का निर्माण कर रहा है जो सुरक्षित, टिकाऊ और आत्मनिर्भर है।"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश दुनिया में चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक और रिफाइनिंग केंद्र है, जहां प्रतिदिन 5.5 मिलियन बैरल तेल का उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा, "ऊर्जा ईंधन से कहीं अधिक नए भारत की धड़कन है। यह उद्योगों को शक्ति देती है, लोगों को जोड़ती है और 1.42 अरब भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करती है।"इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि तेल और गैस क्षेत्र में शुरू किए गए सुधारों से वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दुनिया ईंधन की अस्थिरता का सामना कर रही है, भारत सुधारों के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की रिफाइनिंग क्षमता 215 से बढ़कर 258 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) हो गई है और जामनगर अब एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है, जो 100 से अधिक देशों को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करती है।"

अपस्ट्रीम ऑयल और गैस एक्सप्लोरेशन एवं प्रोडक्शन सेक्टर्स में हुए सुधारों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (ओएएलपी) राउंड 10 ने आगे की खोज और उत्पादन के लिए 2.5 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को खोल दिया है। व्यापार करने में आसानी के लिए एक्सप्लोरेशन के लिए आवश्यक मंजूरी को भी 37 से घटाकर 18 कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तेल की खोज और उत्पादन बढ़ाने के लिए अपस्ट्रीम सेगमेंट में 1.3 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 2022 में लगभग दस लाख वर्ग किलोमीटर 'नो-गो' अपतटीय क्षेत्रों के उद्घाटन के साथ तेल और गैस की खोज में नए सिरे से वृद्धि देख रहा है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD