Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नैनीताल क्लब में दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू

मंत्री अजय टम्टा बोले- डाक सेवा आज भी उतनी ही प्रभावी और तेज

Ajay Tamta, BJP, Bharatiya Janata Party,Nainital
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैनीताल , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:33 IST

भारतीय डाक विभाग द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन नैनीताल क्लब में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में पोस्टकार्ड और पिक्चर कार्ड को लेकर विस्तारपूर्ण जानकारी दी जा रही है। केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि देशभर में डाक विभाग द्वारा पोस्टल और टेली पोस्टल माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि आज कुमाऊं विश्वविद्यालय और एरीज के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को डाक सेवा से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज भी भारतीय डाक सेवा पहले की तरह ही तेज गति से और प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।सड़क निर्माण पर अजय टम्टा ने कहा कि देशभर में बॉर्डर एरिया तक सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है, जिससे लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल रही हैं और जाम की समस्या में कमी आई है। वर्ष 2026-27 तक सड़क सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने का विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल–काठगोदाम मोटर मार्ग में बरसात के कारण हुए गड्ढों को भरने और मरम्मत का कार्य अब शीघ्र शुरू किया जाएगा। ज्योलीकोट से नैनीताल तक सड़क के ब्लैक टॉपिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसे जल्द जारी कर काम शुरू किया जाएगा। काठगोदाम से ज्योलीकोट तक की सड़क का मेंटेनेंस का कार्य भी किया जाएगा।

अजय टम्टा ने बताया कि काठगोदाम पुल के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था, लेकिन अभी तक किसी ने निविदा नहीं ली है। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट, भवाली, खैरना, अल्मोड़ा, रानीखेत, मजखाली, चौखुटिया, द्वाराहाट, और कर्णप्रयाग तक टू-लेन सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास सड़क बनाई जा रही है तथा तीर्थस्थल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वारब पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, वहीं चंपावत स्वला क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए टीएसडीसी के इंजीनियर और वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं, जिसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाक टिकट प्रदर्शनी को लेकर आज एरीज एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान किसी विशेष विषय पर स्पेशल कवर जारी किया जा सकता है। वहीं कल पिक्चर पोस्ट पोस्टकार्ड भी जारी किए जाएंगे। इन पोस्ट पोस्टकार्ड्स पर नैनीताल के खूबसूरत क्षेत्रों की झलक होगी। उन्होंने बताया कि पर्यटक जब नैनीताल आते हैं, तो वे डाकघर में जाकर नैनीताल की आकर्षक तस्वीरों वाले पोस्ट पोस्टकार्ड की मांग करते हैं। इस क्रम में नैनीताल, भीमताल और नौकुचियाताल जैसे प्रसिद्ध स्थलों के अलावा होली पर्व एवं स्थानीय संस्कृति पर आधारित पोस्ट पोस्टकार्ड भी जारी किए जा रहे हैं।

 

Tags: Ajay Tamta , BJP , Bharatiya Janata Party , Nainital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD