Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में वैश्विक रैंक बैंड 601–800 में स्थान हासिल किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 10 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 15:33 IST

उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में वैश्विक रैंक बैंड 601–800 में स्थान अर्जित किया। इस रैंकिंग में 115 देशों के 2,191 शीर्ष विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया है, और इस उपलब्धि से सीयू पंजाब के उत्कृष्ट प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

यह सफलता माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन और कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी के प्रभावशाली नेतृत्व में प्राप्त हुई। टी एच ई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग संस्थानों का मूल्यांकन पाँच मुख्य स्तंभों – शिक्षण, शोध वातावरण, शोध गुणवत्ता, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्योग संबंध – पर आधारित होता है। 

इस वर्ष केवल 10 भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों ने शीर्ष 600 में स्थान पाया, जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर (रैंक बैंड 201–250) सबसे आगे रहा। इसके अलावा पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय सहित कुल 17 भारतीय विश्वविद्यालयों ने 601-800 वैश्विक रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया है।

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के परिणामों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि सीयू पंजाब ने हाल के वर्षों में शोधपत्र परिणामों और उद्धरण प्रभाव में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो हमारे शोध कार्य की गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और अनुसंधान हमारे विश्वविद्यालय की पहचान हैं तथा यह सफलता हमारे संकाय, शोधार्थियों, छात्रों और हितधारकों के समर्पण एवं प्रतिबद्धता का सामूहिक परिणाम है। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारी उपलब्धियाँ भविष्य की रैंकिंग में और भी अधिक परिलक्षित होंगी। कुलपति प्रो. तिवारी ने बताया कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर सबसे अधिक रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों वाला देश बन गया है। 

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि सीयू पंजाब शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD