Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुप्रिया पटेल ने तीसरे तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ किया

उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त और व्यसन मुक्त जीवनशैली का दूत बनने का आह्वान किया

Anupriya Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, Tobacco Free Youth Campaign
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 14:16 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज यहां एक हाइब्रिड कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री अमित यादव, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी भी उपस्थित थीं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि “तंबाकू का सेवन सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण चुनौती है और बच्चे विशेष रूप से सिगरेट, बीड़ी एवं धूम्ररहित तंबाकू उत्पादों के प्रारंभिक प्रयोग के प्रति संवेदनशील होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अक्सर जीवन भर की लत, दीर्घकालिक बीमारियां और यहां तक ​​कि असमय मृत्यु भी हो जाती है।”

इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि भारत सरकार ने तंबाकू से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी खतरों से नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठाए हैं, श्रीमती पटेल ने बताया कि “भारत ने स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों और तंबाकू विरोधी संदेशों का विविध दर्शकों तक पहुंचना सुनिश्चित करते हुए फिल्मों, टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू के चित्रण को विनियमित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। 

तंबाकू की सुलभता को और सीमित करने के उद्देश्य से, तंबाकू के सभी प्रकार के विज्ञापन, प्रचार और प्रायोजन पर सख्त प्रतिबंध है - जिसमें  इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी शामिल हैं। तंबाकू के सभी पैकेजिंग पर बड़ी सचित्र स्वास्थ्य संबंधी  चेतावनियां भी अनिवार्य कर दी गई हैं, जिसे वैश्विक स्तर पर सबसे कड़े उपायों में से एक माना जाता है।” 

उन्होंने यह भी कहा, “18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू के उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। देश भर में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उत्पादन, बिक्री, परिवहन और भंडारण भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।”

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं को विकसित भारत का अग्रदूत कहा है और इसी दृष्टिकोण के अनुरूप, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने युवाओं को तंबाकू और निकोटीन के खतरों से बचाने हेतु 2023 में तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “इस अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि हमारे युवाओं को सशक्त बनाना भी है - ताकि वे साथियों के दबाव का विरोध करें, सोच-समझकर चुनाव करें और तंबाकू-मुक्त तथा व्यसन-मुक्त जीवनशैली के दूत बनें।”

इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कि तंबाकू का सेवन अक्सर मादक द्रव्यों के सेवन की ओर पहला कदम होता है, यह अभियान भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों पहलों के संयुक्त प्रयासों, युवाओं की सामूहिक ऊर्जा और ‘स्वस्थ भारत, संपन्न भारत’ के दृष्टिकोण के माध्यम से, भारत तंबाकू नियंत्रण और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने की आकांक्षा रखता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग की है जो तंबाकू के सेवन के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने तंबाकू नियंत्रण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के फ्रेमवर्क कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए हैं और तंबाकू के उपयोग को नियंत्रित करने तथा भारत के युवाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण की रक्षा हेतु इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 जैसे सख्त तंबाकू नियंत्रण कानून बनाए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि वैश्विक तंबाकू सर्वेक्षण ने लोगों में तंबाकू के सेवन को कम करने के सरकार के प्रयासों को मान्यता दी है। उन्होंने कहा, “इसका उद्देश्य क्षमता निर्माण के प्रयासों और जन आंदोलन की भागीदारी के जरिए तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी पहल को और मजबूत करना है।”

श्री अमित यादव ने कहा कि दो साल पहले शुरू हुआ तंबाकू मुक्त युवा अभियान अन्य नशीले पदार्थों के सेवन को भी खत्म करने की दिशा में एक बुनियादी कदम है। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज युवाओं के इन आदतों का शिकार बनने की दृष्टि से आमतौर पर प्रवेश बिंदु साबित होते हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि नशा किसी देश को बर्बाद करने का एक मूक हथियार है, उन्होंने  कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन को रोकने के प्रयास होने चाहिए ताकि भविष्य में नशे की लात की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन प्रयासों में सामुदायिक भागीदारी और युवाओं का जुड़ाव महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा, “तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों को शामिल करना जरूरी है।” उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्कूली शिक्षा विभागों को पाठ्यक्रम-आधारित कार्यक्रम बनाने और सुसंगत संदेश देने के लिए कहा गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी पहलों के बारे में मार्गदर्शन और जागरूकता पैदा करने हेतु निजी क्षेत्र और नागरिक समाज संगठनों को भी शामिल कर रही है। यह 60-दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 छह उन्नत प्रमुख रणनीतियों को प्राथमिकता देता है: तंबाकू के खतरों के बारे में जन जागरूकता अभियान को तेज करना; स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र के रूप में बनाए रखने हेतु तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुपालन को मजबूत करना; तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रवर्तन को मजबूत करना - सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) 2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए) 2019; तंबाकू मुक्त गांवों की पहल का विस्तार करना, समुदायों को सामूहिक रूप से तंबाकू के उपयोग को खत्म करने और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए सशक्त बनाना; तंबाकू निवारण के लिए रचनात्मक डिजिटल प्लेटफार्मों और क्षमता निर्माण के जरिए सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाना।

टीएफवाईसी 3.0 प्रमुख मंत्रालयों - शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, संचार मंत्रालय, गृह मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, आदि के बीच मजबूत साझेदारी एवं  समन्वय के जरिए ‘संपूर्ण सरकार’ के एक व्यापक दृष्टिकोण पर जोर देना जारी रखे हुए है और साथ ही विकास के भागीदारों के साथ सहयोग को भी बढ़ा रहा है।  

इस शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

1. सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू से मुक्त रहने हेतु उन्नत स्वरूप वाली ‘तंबाकू को ना कहें’ की शपथ ली, जिसके बाद विद्यार्थियों और मशहूर हस्तियों का एक सामूहिक फोटो सत्र आयोजित किया गया।

2. शैक्षिक संसाधनों का शुभारंभ: विश्व स्वास्थ्य संगठन और वाइटल स्ट्रैटेजीज द्वारा एक नई व्यापक शैक्षिक वीडियो श्रृंखला की शुरुआत, जिसे देश भर के सभी स्कूलों में वितरित किया जाएगा, जिससे युवा विद्यार्थियों को तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

3. वॉयस ऑफ टोबैको विक्टिम्स (वीओटीवी) द्वारा भावनात्मक रूप से प्रभावशाली वीडियो प्रस्तुति के जरिए तंबाकू से संबंधित स्वास्थ्य चुनौतियों पर काबू पाने के अपने अनुभव साझा किए जायेंगे।

4. निम्हांस, बैंगलोर में चौथी राष्ट्रीय तंबाकू परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण।

5. दो दिशानिर्देशों का शुभारंभ - आयुष संस्थानों में तंबाकू निवारण केंद्र स्थापित करने हेतु संचालन संबंधी दिशानिर्देश और तंबाकू निवारण के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक कार्य योजना।

6. पहले अभियान के दौरान जारी किए गए प्रेरक गान 'आज जिंदगी जीते हैं' पर एक उत्साहवर्धक फ्लैश मॉब प्रस्तुति।

7. राजधानी भर में इस अभियान के संदेश को फैलाने हेतु प्रसिद्ध बाइकिंग समूहों - हार्ले ओनर्स ग्रुप और दिल्ली बाइकर्स ब्रेकफास्ट रन - द्वारा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन।

इस कार्यक्रम का समापन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी हितधारकों से सोशल मीडिया चैनलों के साथ निरंतर जुड़ाव के जरिए इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के आह्वान के साथ हुआ। हितधारकों को इस अभियान की विभिन्न गतिविधियों में व्यापक रूप से भाग लेने और अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि संदेश का प्रसार हो और इसकी जानकारी देश भर के विभिन्न समुदायों तक पहुंचे।

पृष्ठभूमि:

पिछले तंबाकू नियंत्रण प्रयासों की उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 31 मई, 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में पहला तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू किया। इस पहले अभियान ने एक नया मानक स्थापित किया, जिसमें 1,42,184 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 12,000 से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया और साथ ही तंबाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। 

सितंबर 2024 में टीएफवाईसी 2.0 के साथ यह गति जारी रही, जिसने इस अभियान के प्रभाव का विस्तार किया: 1,67,762 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 27,534 गांवों  को तंबाकू मुक्त दर्जा हासिल हुआ और सघन क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप 1.1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 भारत के तंबाकू नियंत्रण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू का सेवन शुरू करने से रोकना और इसे छोड़ने के इच्छुक लोगों को सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष का व्यापक 60-दिवसीय अभियान, देश भर के युवाओं में तंबाकू मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु मौजूदा ढांचे को मजबूत करते हुए नवीन दृष्टिकोणों को पेश करता है।

भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ऑफ्रिन, केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, पुरस्कार प्राप्त प्रभावशाली व्यक्ति, स्कूलों एवं कॉलेजों सहित आसपास के तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के 300 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों के साथ-  साथ ‘माई भारत’ पहल के एनएसएस स्वयंसेवक और नागरिक समाज संगठन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Tags: Anupriya Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , Tobacco Free Youth Campaign

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD