Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महर्षि वाल्मीकि ने भवसागर से पार लगाने वाला अमृत जैसा रामनाम हमें दिया : बांसुरी स्वराज

Bansuri Swaraj, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:19 IST

दिल्ली भाजपा एससी मोर्चा द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर “पुष्पांजलि कार्यक्रम” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से सांसद के बांसुरी स्वराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान उन्‍होंने रामनाम के महत्‍व और महर्षि वाल्मीकि की जीवन पर प्रकाश डाला। 

भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकोटत्सव की पूर्व संध्या को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि श्रीराम नाम के दाता हैं, क्योंकि कलयुग में सिर्फ श्रीराम नाम का सहारा है। 

अगर भगवान वाल्मीकि हमें राम नाम की कथा नहीं बताते तो हम इतने मार्मिक प्रसंगों से दूर रहते। महर्षि वाल्मीकि अगर अमृत जैसा रामनाम हमें नहीं देते, तो हम राम कथा से वंचित रह जाते और शायद हम इस भवसागर से तर नहीं पाते। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना ना करने से हमारा कोई भी यज्ञ पूर्ण नहीं होता। 

यह वही वाल्मीकि हैं, जिन्होंने माता सीता को आश्रय दिया था और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पांडव काल के समय का मंदिर है। लव और कुश को बाल्‍यकाल में श्रीराम के अश्‍वमेघ यज्ञ के घोड़े को पकड़ने का सामर्थ्‍य भी उनके गुरु महर्षि वाल्मीकि ने दिया था।

बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने भगवान वाल्मीकि के आदर्श प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में स्थापित करने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सनातनियों के 500 साल के संघर्षों को पूर्ण विराम देने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने हमेशा से ही प्रभु श्रीराम के उत्कृष्ट चरित्र को हमारे सामने लाने का काम किया है। राम नाम के उच्‍चारण मात्र से विष्णु सहस्त्रनाम करने का फल मिल जाता है। रामनाम मानवता को भवसागर से पार लगा देता है।

 

Tags: Bansuri Swaraj , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD