Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

दिल्ली में 'वीविंग इंडिया टुगेदर' राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आगाज, मंत्री किरेन रिजिजू ने की तारीफ

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 14:15 IST

राजधानी दिल्ली में 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक 'वीविंग इंडिया टुगेदर' तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से कई संस्थान और संगठन भाग ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 6 अक्टूबर को हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

अपने संबोधन में रिजिजू ने कहा कि भारत की पहचान उसकी परंपराओं और संस्कृति में है, और हमें आधुनिकता के साथ अपनी मौलिकता को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यहां आया और देखा कि किस तरह नॉर्थ ईस्ट के साथ देश के विभिन्न राज्यों से लोग आए हैं और अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति लेकर आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पहले देश में ऐसे कार्यक्रम होते थे जो नॉर्थ ईस्ट को देश से जोड़ते थे, लेकिन आज यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट को केंद्र में रखकर पूरे देश को जोड़ रहा है। उन्होंने सभी स्टॉल्स का भ्रमण किया और सराहना की कि कैसे नए-नए विचारों से सुंदर उत्पाद बनाए गए हैं।

रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को दोहराते हुए कहा कि हमें स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम असम, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों के बने कपड़े पहनें। यही सच्चा ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ है।

इस कॉन्क्लेव में देशभर के कारीगरों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। यहां जूट, रेशम, एरी और बांस जैसे प्राकृतिक रेशों से बने उत्पादों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को नई तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाना है।

बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस, तुरा, मेघालय द्वारा किया गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट और मेघालय सरकार के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD