Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरुणाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर : जी. किशन रेड्डी ने नामचिक नामफुक में राज्य की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन किया

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Pema Khandu, Chief Minister of Arunachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चांगलांग (अरुणाचल प्रदेश) , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 12:49 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ चांगलांग जिले में नामचिक नामफुक कोयला खदान का उद्घाटन किया, जो राज्य की पहली वाणिज्यिक कोयला खनन परियोजना के रूप में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। 

यह आयोजन अरुणाचल प्रदेश की आर्थिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ता है, जो इसे भारत के कोयला और ऊर्जा मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने परियोजना स्थल पर भूमि पूजन किया और ‘‘100 वृक्षारोपण पहल’’ के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। 

इसके बाद नामचिक नामफुक कोयला खदान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में खनन पट्टा सौंपे जाने और नामचिक-नामफुक सेंट्रल कोल ब्लॉक के लिए सीपीपीएल के उपकरणों और मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे खनन कार्यों की आधिकारिक शुरुआत हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने इस शुरुआत को ‘‘नयी आशा का प्रतीक और पूर्वोत्तर में ऊर्जा सुरक्षा एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’’ बताया। 

उन्होंने बताया कि नामचिक नामफुक कोयला खदान में 1.5 करोड़ टन कोयले का भंडार है और यह आज से चालू हो गई है। परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने नामचिक नामफुक कोयला खदान का स्वागत किया और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने एवं अरुणाचल प्रदेश के लिए स्थिर राजस्व सृजित करने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाएगी तथा राज्य के खनन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में निवेश आकर्षित करेगी। नामचिक नामफुक कोयला खदान पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और साथ ही, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत की यात्रा को मजबूती प्रदान करेगी। इससे न केवल स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में क्षेत्र का योगदान भी बढ़ेगा।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Pema Khandu , Chief Minister of Arunachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD