Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चुनाव आयोग ने दूसरे दिन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 10:31 IST

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। एक ओर जहां राजनीतिक दल सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम बिहार के दौरे पर है। 

रविवार को टीम के दौरे का दूसरा दिन है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि दूसरे दिन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के अलावा नोडल अधिकारी शामिल हुए।

दोपहर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है। हालांकि, अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह चुनावी तैयारियों से संबंधित हो सकता है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और आयोग के इस दौरे से जल्द ही तारीखों के ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार दौरे के पहले दिन चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ पटना में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, जैसे आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सुझाव मांगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों को एक मजबूत लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हितधारक बताया। इसके साथ ही, उन्होंने सभी दलों से अपने मतदान और मतगणना एजेंटों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया के हर चरण में पूरी तरह से भाग लेने का आह्वान किया। 

आयोग ने राजनीतिक दलों को मतदाताओं के साथ मिलकर चुनाव को उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। फिलहाल, चुनाव आयोग की टीम के बिहार दौरे के दूसरे दिन कई बैठक निर्धारित हैं। इसी बीच, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव समिति की बैठक भी जारी रहेगी।

इस बैठक में 2020 के विधानसभा चुनाव में हारी गई सीटों पर विशेष मंथन होगा। इसके अलावा, बची हुई सिटिंग सीटों और वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। शनिवार को हुई पहले दिन की बैठक में 60 सिटिंग सीटों पर विचार-विमर्श किया गया था। संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन चल रहा है।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD