Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गांधी जयंती पर वार मेमोरियल से निकाली गई स्वच्छता मुहिम

एन.सी.सी. की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

Central Bureau of Communication of the Ministry of Information and Broadcasting, NCC First Punjab Battalion, Swachh Bharat Abhiyan, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 13:37 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन द्वारा एन.सी.सी. की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से वार मेमोरियल में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद शहर में बड़े स्तर पर श्रमदान की मुहिम चलाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुँचे युवाओं ने श्रमदान से पहले अपने आसपास को स्वच्छ रखने के संबंध में शपथ भी ली।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सूबेदार गुरनाम सिंह ने कहा कि धर्मग्रंथों में पवन, पानी और धरती की महत्ता का उल्लेख किया गया है, इसलिए हमें एक अच्छे नागरिक होने का प्रमाण देते हुए स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन का प्रयोग बंद करके कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने चाहिए।

इस मौके पर एन.सी.सी. अफसर सुखपाल सिंह संधू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया था। पिछले 11 वर्षों में स्वच्छ भारत एक बड़ा अभियान बन चुका है। 

इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अधिकारी निशा ने बताया कि विकसित देशों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और हमारे देश में भी ऐसी पहल सरकार के साथ-साथ जनता को करनी होगी। इस अवसर पर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की स्वच्छता कोऑर्डिनेटर मनदीप कौर ने कहा कि चारों ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर देशवासी को आगे आना होगा। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को सड़कों पर फेंकने की बजाय कूड़ेदान में डालना चाहिए। वहीं स्वच्छता कोऑर्डिनेटर दविंदरजीत कौर ने कहा कि सभी लोगों को गीले और सूखे कचरे में फर्क समझना चाहिए और उसे अलग-अलग रखना चाहिए।

इस कार्यक्रम के तहत वार मेमोरियल से इंडिया गेट तक स्वच्छता का संदेश देते हुए एक रैली भी निकाली गई। साथ ही बड़ी संख्या में जुटे लोगों और विद्यार्थियों ने श्रमदान किया और देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान श्रमदान में भाग लेने वालों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और प्लास्टिक के रीसाइक्लिंग के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने के महत्व को रोचक ढंग से समझाया। कुल मिलाकर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसने इलाका वासियों में स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल का संदेश देते हुए नई ऊर्जा का संचार किया।

 

Tags: Central Bureau of Communication of the Ministry of Information and Broadcasting , NCC First Punjab Battalion , Swachh Bharat Abhiyan , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD