Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अक्षरा सिंह ने डांडिया नाइट में बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 11:40 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक शानदार डांडिया नाइट में हिस्सा लिया। इस रंगारंग आयोजन का एक वीडियो उन्होंने शनिवार को पोस्ट किया। अक्षरा ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। 

इस वीडियो में अक्षरा का उत्साह और मस्ती भरा अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है। वीडियो की शुरुआत में अक्षरा मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह डांडिया नाइट के आयोजन स्थल पर पहुंचती हैं, जहां वह डांडिया खेलती और हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। 

आयोजन के दौरान वह स्टेज पर धमाकेदार डांस करती हैं और डांडिया की थाप पर थिरकती हैं। वीडियो के अंत में अक्षरा भक्ति में डूबकर भोलेनाथ का जयकारा लगाती हैं और कहती हैं, "बोलो पार्वतीपति नम:, हर-हर महादेव।" अक्षरा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर गुलाबी रंग का सूट पहना। 

उन्होंने अपने लुक को गले में नेकपीस, कानों में झुमके और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। उनके बालों की हेयरस्टाइल ने उनके आकर्षण को और बढ़ा दिया। वीडियो के साथ अक्षरा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, "नवरात्रि की नौ रातें, खुशियों से भरमार, मां का आशीर्वाद ही आशीर्वाद।"

प्रशंसक उनकी सादगी, ऊर्जा और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का देवी भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया और प्रोड्यूस भी किया। 

गाने को अक्षरा सिंह के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस पर रील भी बना रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री ने फिल्म अम्बे मां की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन इसकी रिलीज की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD