Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी, सिर्फ एक ही मैच जीता पाकिस्तान

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 17:41 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक दोनों देशों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने अब तक 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच अपने नाम कर सका। 

27 फरवरी 2016 : ढाका में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 17.3 ओवरों में महज 83 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया।

28 अगस्त 2022 : दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

4 सितंबर 2022 : सुपर-4 का यह मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

14 सितंबर 2025 : यह मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

21 सितंबर 2025 : दुबई के मैदान पर टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दोनों टीमें चौथी बार आमने-सामने थीं। सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 7 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD