Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एशिया कप टी20 : एक एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा, विराट और रिजवान को पछाड़ा

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:15 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ चर्चा में बने हुए हैं, बल्कि हर मैच में नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में अभिषेक ने 31 गेंद पर 61 रन की पारी खेलते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

अभिषेक शर्मा एशिया कप टी20 फॉर्मेट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक का अर्धशतक मौजूदा टूर्नामेंट का उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। इस पारी के दौरान अभिषेक ने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

मौजूदा टूर्नामेंट के 6 मैचों की 6 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए अभिषेक ने 309 रन बना लिए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 75 है। औसत 51.50 और स्ट्राइक रेट 204.63 रहा है। वह एशिया कप के एक टी20 एडिशन में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

अभिषेक के पास इस संस्करण में एक मैच और है। उनका प्रदर्शन जिस तरह का है, उसे देखते हुए 309 का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मोहम्मद रिजवान ने टी20 एशिया कप 2022 में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में 5 पारियों में 276 रन बनाए थे।

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट का तीसरा संस्करण है। पहला संस्करण 2016 में खेला गया था। अभिषेक टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुए हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही बतौर ओपनर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। वह पावर प्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पलड़ा भारत की ओर मोड़ देते हैं। 

अभिषेक ने 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 5 अर्धशतक और 2 शतकों की मदद से 844 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो अंतर्राष्ट्रीय टी20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक का स्ट्राइक रेट 197.66 है। वह आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD