Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सास और बहू में कोई फ़र्क नहीं, आयोग सबके लिए बराबर – राज लाली गिल

आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध – राज लाली गिल

Raj Lali Gill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 16:38 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने आज यहां डिप्टी कमिश्नर दफ़्तर में खुले दरबार का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएँ सुनीं। इस खुले दरबार में ज़िला संगरूर और मलेरकोटला से संबंधित आयोग में लंबित 25 मामलों की सुनवाई हुई, जबकि इस जन सुनवाई में 10 नए मामले भी आए। 

कुल 35 मामलों में से 30 मामलों का आपसी सहमति या क़ानूनी प्रक्रिया के ज़रिए मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इन मामलों की सुनवाई करते हुए जांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे क़ानूनी दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी करें और पीड़ित पक्षों को न्याय मिलना सुनिश्चित करें।

पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी मामले में सास और बहू में भेदभाव नहीं करता, आयोग सभी के लिए बराबर है। हर निर्णय केवल मेरिट के आधार पर ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी ज़रूरी है कि समाज की भलाई के लिए सभी पक्ष अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतने ही सजग रहें।

उन्होंने बताया कि महिला आयोग द्वारा अलग-अलग जिलों में ऐसे खुले दरबार लगाने का उद्देश्य यह है कि महिलाओं को सुनवाई के लिए आयोग के मुख्य दफ़्तर तक आने की परेशानी न उठानी पड़े और उनके घरों के नज़दीक ही सुनवाई होने से उन्हें बड़ी सहूलियत मिले। इस तरह त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना सुनिश्चित होता है।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में महिला की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और पुरुषों को भी इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। महिला घर को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है, पर इसका मतलब यह नहीं कि उस पर कोई अत्याचार हो और वह चुप रहे। 

उन्होंने कहा कि आयोग जहां दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई सुनिश्चित करता है, वहीं यह भी कोशिश रहती है कि पति-पत्नी के झगड़ों का कोई सार्थक समाधान निकले और मामला तलाक तक न पहुँचे। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला आयोग तक सीधे पहुँच सकती है। 

इसके अलावा अपने संबंधित ज़िले के महिला सैल में भी आवेदन देकर उसकी प्रति आयोग को भेज दी जाए तो आयोग उस शिकायत पर जल्द कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर उन्होंने समाज से अपील की कि छोटी-छोटी बातों से रिश्तों में दरार न डाली जाए और पारिवारिक एकता के महत्व को समझते हुए अच्छे समाज के निर्माण में योगदान दिया जाए।

इस मौके पर एसपी (स्थानीय) श्री दिलप्रीत सिंह, एसडीएम श्री चरणजोत सिंह वालिया, ज़िला प्रोग्राम अधिकारी रितेंद्र कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Lali Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD