Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने स्वच्छोत्सव 2025 के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया

सफाई दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, स्वयंसेवकों को सम्मानित किया और नागरिकों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Military, General Anil Chauhan, General Upendra Dwivedi, Air Chief Marshal AP Singh, Swachhotsav 2025, Swachhata Hi Seva
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 16:00 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 25 सितंबर, 2025 को सेना मुख्यालय यूनिट रन कैंटीन में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ नामक विशेष स्वच्छता पहल का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक रक्षा मंत्रालय में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव 2025 का हिस्सा था। 

इस अवसर पर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक प्रयासों की शक्ति पर बल दिया गया। इस वर्ष का विषय राष्ट्र की उत्सव भावना को प्रतिबिंबित करते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करता है। श्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए ‘स्वच्छता संकल्प’ लिया। 

उन्होंने स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया और पर्यावरण-अनुकूल, शून्य अपशिष्ट वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु वृक्षारोपण भी किया। रक्षा मंत्री ने प्रतीकात्मक भाव प्रदर्शन के रूप में 100 एनसीसी कैडेटों के साथ स्वच्छता दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जिससे स्वच्छ भारत अभियान को गति देने में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया।

रक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल साफ-सफाई का प्रतीक नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवन शैली है, जो अनुशासन व जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति को बढ़ावा देता है, जबकि अस्वच्छता बीमारियों तथा नकारात्मकता का कारण बनती है। 

श्री सिंह ने भारत की परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता को सदैव सभ्य और सुसंस्कृत समाज की पहचान माना गया है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, जिसके अंतर्गत स्वच्छता को एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया है, जहां पर प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाता है। 

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय सामूहिक अभियानों, अपशिष्ट से धन सृजन की पहल और शिविरों एवं कार्यालयों को स्वच्छता के आदर्श केंद्रों में बदलने के माध्यम से इस प्रयास में सक्रिय योगदान दे रहा है। रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि सभी सैन्य शिविर अब खुले में शौच से मुक्त हैं, जो सशस्त्र बलों के अनुशासन और नागरिक कार्यबल की निष्ठा का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक समाज राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार स्तंभ है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाने का आह्वान किया और दूसरों को भी स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह, सचिव (ईएसडब्ल्यू) डॉ. नितेन चंद्रा, सचिव डीडीआरएंडडी एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) डॉ. मयंक शर्मा सहित रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Military , General Anil Chauhan , General Upendra Dwivedi , Air Chief Marshal AP Singh , Swachhotsav 2025 , Swachhata Hi Seva

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD