Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वेरका द्वारा प्रीमियम हाई प्रोटीन प्रोबायोटिक दही लॉन्च

किफायती कीमत पर उपलब्ध यह उत्पाद उच्च प्रोटीन और प्रोबायोटिक गुणों का अनोखा मेल: शेरगिल

Narendra Singh Shergill, Narendra Shergill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr Senu Duggal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 12:13 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब के मिल्कफेड कोऑपरेटिव के प्रमुख ब्रांड वेरका ने आज अपना नवीनतम उत्पाद वेरका हाई प्रोटीन प्रोबायोटिक दही लॉन्च किया। इस नए उत्पाद को जारी करते हुए पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन श्री नरिंदर सिंह शेरगिल ने बताया कि यह उत्पाद किफायती कीमत पर उच्च प्रोटीन और प्रोबायोटिक गुणों का अनूठा सुमेल है। 

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य नेतृत्व में पंजाब का सहकारी क्षेत्र नवाचार और उपभोक्ताओं की भलाई के क्षेत्र में विशेष प्रगति कर रहा है। श्री शेरगिल ने आगे कहा कि 350 ग्राम कप की कीमत सिर्फ 55 रुपये है और वेरका का हाई प्रोटीन प्रोबायोटिक दही, वैज्ञानिक रूप से तैयार प्रोबायोटिक मिश्रण के साथ प्रति पैक 22 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

चेयरमैन ने कहा कि यह उत्पाद मांसपेशियों की मजबूती, पाचन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने आगे कहा कि वनस्पति-आधारित विकल्पों की तुलना में बेहतर प्रोटीन उपलब्धता और आंतों से संबंधित लाभों से भरपूर यह उत्पाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व्यक्तियों, युवाओं और एथलिटों के लिए लाभकारी है। 

उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए पोषण को सुलभ और किफायती बनाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री शेरगिल ने बताया कि वेरका अपने मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं को शुद्ध, विश्वसनीय और नवीन डेयरी उत्पाद उपलब्ध करवाते हुए पंजाब भर में 3 लाख से अधिक डेयरी किसानों को सशक्त बना रहा है।

चेयरमैन ने कहा कि इस शुरुआत के साथ वेरका ने एक किसान-केन्द्रित और उपभोक्ता-विश्वसनीय ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करके भारत में स्वास्थ्य-उन्मुख डेयरी उत्पादों के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वेरका अपने हेल्थ-बेस्ड पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए जल्द ही हाई-प्रोटीन दूध, हाई-प्रोटीन-लो कैलोरी फ्लेवर्ड मिल्क, अधिक प्रोटीन वाला दही और हाई-प्रोटीन प्रोबायोटिक लस्सी जैसे खाद्य उत्पाद लॉन्च करने के लिये तैयार है। 

इसी तरह लोगों के लिए कम चीनी वाली आइसक्रीम, मिठाइयाँ और अन्य डेयरी उत्पाद भी लॉन्च किए जाएंगे। चेयरमैन ने बताया कि दही स्वाभाविक रूप से कैल्शियम, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है और वेरका का नया फार्मूलेशन पाचन बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं। 

उन्होंने मिल्कफेड के मिशन का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बाज़ार में सबसे किफायती दामों पर सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाई प्रोटीन प्रोबायोटिक दही शुरुआत में चुनिंदा आउटलेट्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से उपलब्ध होगा, लेकिन जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आम बाज़ार में भी उपलब्ध हो जाएगा।

चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के तहत प्रोबायोटिक डेयरी उत्पादों का लॉन्च और वार्षिक दूध खरीद को 18 से 19 लाख लीटर तक बढ़ाकर राज्य एक स्वस्थ और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा है, जिससे सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग तीन लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। राज्य भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े निवेश से डेयरी अवसंरचना को मजबूती मिली है और लगातार 100 करोड़ रुपये की आवंटन ने किसानों और डेयरी क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाया है। 

हाल ही में आई बाढ़ के बावजूद दूध की निरंतर खरीद और तुरंत राहत, जिसमें 10,000 से अधिक किटें और पशुओं के लिए सब्सिडी वाला चारा उपलब्ध करवाना शामिल है, ‘आप’ के राष्ट्रीय सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल की पंजाब की भलाई और विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, एकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल गुप्ता और अतिरिक्त आर.सी.एस. सेनू दुग्गल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Shergill , Narendra Shergill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Senu Duggal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD