Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल बना वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल (यूके) का पहला नॉर्थ इंडिया लर्निंग पार्टनर

वैश्विक डिज़ाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु ऐतिहासिक एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara, Chitkara International School
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 23, 2025, 13:50 IST

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ और पंचकूला ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए यूनाइटेड किंगडम स्थित वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल (डब्ल्यूडीसी) के साथ ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के साथ चितकारा इंटरनेशनल स्कूल उत्तर भारत का पहला स्कूल बन गया है जिसे वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल, यूके का अप्रूव्ड लर्निंग पार्टनर बनने की अधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई, जिससे क्षेत्र में वैश्विक डिज़ाइन-आधारित शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

समारोह में डब्ल्यूडीसी के कंट्री हेड इंडिया फिलिप थॉमस और सीनियर फेलो, वेनेसा मिस्टेर चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों ने इस मौके पर डिज़ाइन थिंकिंग और क्रिएटिव लीडरशिप पर यहाँ अपने विचारों को साँझा किया और इस भागीदारी की महत्वता को भविष्य के विद्यार्थियों को तैयार करने में रेखांकित किया।

इस साझेदारी के तहत, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में डब्ल्यूडीसी की वैश्विक स्किलिंग पहल – “फ्यूचर क्रिएटिव माइंड्स” प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को डिज़ाइन थिंकिंग, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस, सस्टेनेबिलिटी, कम्युनिकेशन जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाएंगी। यह प्रोग्राम आईएसडीसी (इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन प्रॉब्लम-सॉल्विंग) द्वारा सी.बी.एस.ई.  पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें उच्च स्तरीय शिक्षण मॉड्यूल, फैकल्टी-नेतृत्व वाली कक्षाएँ, मास्टर क्लास और प्रैक्टिकल वर्कशॉप शामिल हैं। 

इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. नियति चितकारा, वाइस प्रेसिडेंट-स्कूल एजुकेशन, ने कहा कि, "यह साझेदारी हमारे विद्यार्थियों को ऐसे परिवर्तनकारी कौशल प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो उभरती वैश्विक अर्थव्यवस्था के अनुरूप हों। वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल के अप्रूव्ड लर्निंग पार्टनर के रूप में, हमें गर्व है कि हम अपने विद्यार्थियों को क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्वर और इनोवेटिव ग्लोबल लीडर के रूप में सशक्त बना रहे हैं।" 

यह साझेदारी विद्यार्थियों को क्रिएटिविटी, इनोवेशन और रियल-लाइफ स्किल्स से लैस करेगी, जबकि स्कूल में ऐसा शैक्षणिक वातावरण बनेगा जहाँ छात्र क्रिएटर्स, लीडर और इनोवेटर्स के रूप में उभरेंगे और संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सशक्त बनाएंगे। विद्यार्थी मजबूत पोर्टफोलियो तैयार करके उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ेंगे और स्कूल भविष्य के नेताओं को तैयार करने वाला केंद्र बनेगा।

यह सहयोग पारंपरिक शिक्षा और तेजी से विकसित हो रहे रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र के बीच एक पुल का काम करेगा। समारोह का समापन इस साझा दृष्टिकोण के साथ हुआ कि आने वाली पीढ़ी को रचनात्मक भविष्य के लिए तैयार किया जाए और वे वैश्विक मंच पर सार्थक योगदान देने में सक्षम हों।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara , Chitkara International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD