Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कीर्ति वर्धन सिंह ने आज गोंडा में वृक्ष उत्पादक मेले का उद्घाटन किया

वृक्षों की उत्पादकता समाज और पर्यावरण के लिए जीवन रेखा है; समुदाय को भावी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए : कीर्ति वर्धन सिंह

Kirtivardhan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Vriksh Utpadak Mela
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोंडा , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 12:38 IST

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित जिला पंचायत सभागार में आईसीएफआरई-पारिस्थितिक पुनरुद्धार केंद्र, प्रयागराज द्वारा आयोजित वृक्ष उत्पादक मेले का उद्घाटन किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वृक्षों की उत्पादकता केवल कृषि भूमि या आय सृजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और पर्यावरण, दोनों के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने कहा, "रोपा गया प्रत्येक पेड़ स्वच्छ वायु, जल सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य में योगदान देता है। 

गांवों में बढ़ती हरियाली पक्षियों और अन्य प्रजातियों सहित जैव विविधता के संरक्षण में भी मदद करती है।" मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यदि किसान और समुदाय अपने खेतों, बंजर भूमि और चरागाहों पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रतिबद्ध हों, तो इससे परिवारों की समृद्धि, क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मानव सभ्यता की वनों पर ऐतिहासिक निर्भरता पर प्रकाश डालते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि अनियंत्रित दोहन, तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण दुनिया भर में अभूतपूर्व वनों की कटाई हुई है। उन्होंने कहा, "वनों और भूमि संसाधनों का क्षरण अब एक बड़ी चुनौती है।" 

उन्होंने ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन बहाल करने में कृषि वानिकी, गैर-लकड़ी वन उत्पादों और सतत भूमि उपयोग प्रथाओं के महत्व पर ज़ोर दिया। मेले में तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जहाँ विशेषज्ञों ने कृषि वानिकी की विभिन्न प्रजातियों, जैसे चिनार, गम्हार, मोरिंगा, बाँस, मेलिया दुबिया, चंदन, सागौन, यूकेलिप्टस और महोगनी, पर व्याख्यान दिए। 

किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और वृक्षारोपण, खेती, प्रसंस्करण और वृक्ष-आधारित उत्पादों के विपणन पर व्यावहारिक ज्ञान साझा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रयागराज के कलाकारों ने लोक आल्हा गायन, जादू और कठपुतली प्रदर्शन के साथ "जंगल है तो मंगल है" नाटक का मंचन किया और वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आकर्षक ढंग से प्रसारित किया। क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को वृक्षारोपण और कृषि वानिकी में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Kirtivardhan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Vriksh Utpadak Mela

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD