Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद दिवस 2025 के लिए प्रेसवार्ता को संबोधित किया

आयुर्वेद दिवस 2025 का विषय "जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद" सतत स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH, Ayurveda Day 2025, 10th Ayurveda Day, All India Institute of Ayurveda, AIIA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 16:29 IST

आयुष मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (एनएमसी), नई दिल्ली में आयुर्वेद दिवस 2025 के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने मीडिया को संबोधित किया और 10वें आयुर्वेद दिवस के लिए नियोजित प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। 

यह दिवस 23 सितंबर 2025 को गोवा के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में मनाया जाएगा। अपने संबोधन में श्री जाधव ने एक समग्र, साक्ष्य-आधारित और पर्यावरण की दृष्टि से सतत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के रूप में आयुर्वेद की क्षमता को रेखांकित किया। 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा विज्ञान से कहीं अधिक है-यह जीवन का एक तरीका है जो व्यक्तियों का उनके पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्‍थापित करता है। आयुष पर पहले अखिल भारतीय एनएसएसओ सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए श्री जाधव ने ग्रामीण और शहरी भारत दोनों में आयुर्वेद की व्यापक स्वीकृति पर ज़ोर दिया, जहां यह सबसे अधिक प्रचलित उपचार प्रणाली बनी  हुई है।

श्री जाधव ने सूचित किया कि केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस के लिए एक निश्चित वार्षिक तिथि के रूप में अधिसूचित करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे इसे एक सार्वभौमिक कैलेंडर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय - "जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद" - वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय कल्याण के लिए एक सतत, एकीकृत समाधान के रूप में आयुर्वेद को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री जाधव ने यह भी घोषणा की कि आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद दिवस 2025 पर कई जन-केंद्रित पहलें शुरू की जाएगी। इनमें छात्रों के लिए "कल्‍याण के लिए छोटे कदम", झूठे विज्ञापनों का मुकाबला करने के लिए "गुमराह को राह दिखाएं", "मोटापे के लिए आयुर्वेद आहार" जैसे जागरूकता अभियान, साथ ही पौधों और पशु चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद पर कार्यक्रम भी शामिल हैं। 

विशेष ध्यान "कैंसर उपचार में समन्‍वय", "आयुर्वेद का डिजिटल रूपान्‍तरण" और "संहिता से संवाद", जो धरती के कल्‍याण हेतु मीडिया साझेदारी है - पर भी दिया जाएगा। आयुर्वेद दिवस की यात्रा का स्‍मरण करते हुए श्री जाधव ने बताया कि 2016 से इसकी शुरुआत हुई और 2024 संस्करण में 150 से अधिक देशों ने भागीदारी की। 

उन्होंने 9वें आयुर्वेद दिवस की प्रमुख उपलब्धियों का उल्‍लेख किया, जिनमें एआईआईए के द्वितीय चरण का उद्घाटन, आयुर्वेद में चार उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना और प्रधानमंत्री द्वारा "देश का प्रकृति परीक्षण अभियान" का शुभारंभ शामिल है। उन्होंने आगे सूचित किया कि 12,850 करोड़ रुपये के निवेश से आयुर्वेद की समग्र स्वास्थ्य सेवा में भूमिका को और मजबूत किया गया है।

इस अवसर पर एआईआईए के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने आगामी समारोह का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 10वें आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, डिजिटल अभियान, अंतर-मंत्रालयी सहयोग, राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2025 तथा उप-विषयों जैसे - मोटापा रोकथाम, कैंसर जागरूकता, छात्र पहुंच, पशु एवं पौधा स्वास्थ्य और डिजिटल एकीकरण -पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। 

MyGov और MyBharat प्लेटफॉर्म पर "आई सपोर्ट आयुर्वेद" जैसी पहलों के माध्यम से जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पूर्वावलोकन कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री सत्यजीत पॉल, पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक श्री धीरेन्द्र ओझा और एआईआईए के निदेशक डॉ. पी.के. प्रजापति सहित वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मीडिया और प्रेस के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद थे।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH , Ayurveda Day 2025 , 10th Ayurveda Day , All India Institute of Ayurveda , AIIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD