Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कुलदीप सिंह पठानिया अंजुमन इस्लामिया संस्था के रक्तदान शिविर में हुए शामिल

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Blood Donation Camp
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चम्बा , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 18:56 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। वे आज अंजुमन इस्लामिया संस्था चम्बा की ओर से स्वर्गीय सैय्यद दिलदार अली शाह व पूर्व अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया जिला चम्बा की पांचवी  पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा के चौगान नंबर-5 में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने स्वर्गीय सैय्यद दिलदार अली शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ अपने आत्मीय संबंधों को स्मरण किया। संस्था की मांगों पर उन्होंने चम्बा मेडिकल कॉलेज में रक्त भंडारण क्षमता बढ़ाने सहित सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। 

साथ ही संस्था को 41 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महान कार्य है और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भी संस्था को 21 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। रक्तदान शिविर में लगभग 140 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर, अंजुमन इस्लामिया जिला चम्बा अध्यक्ष डॉ. इसरार सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD