Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. धनी राम शांडिल ने रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, HP Dental College Shimla, Rogi Kalyan Samiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 17:24 IST

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज हिमाचल प्रदेश डेंटल कॉलेज, शिमला की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों की उपलब्धियों और प्रदर्शन की समीक्षा की। रोगी कल्याण समिति ने संस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए बैठक में आग्रह किया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती को स्वीकृति प्रदान की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों में नई तकनीक एवं उपकरणों के उपयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 200 चिकित्सकों और 400 नर्सों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में 9 ज़िलों में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 28 डायलिसिस केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई ताकि लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके। मंत्री ने दंत सेवाओं को सुव्यवस्थित करने पर भी विशेष बल दिया।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्विनी शर्मा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक दंत स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सतीश चौधरी, हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता तथा रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , HP Dental College Shimla , Rogi Kalyan Samiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD