Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है केंद्र व राज्य सरकार -सतीश चंद्र दूबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्थिति से कराएंगे अवगत, किसानों की समस्याओं का किया जाएगा हरसंभव समाधान

Satish Chandra Dubey, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 11:11 IST

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्रालय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दूबे ने आज कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष किसानों के मुद्दों को रखा जाएगा और समस्याओं का निवारण करवाया जाएगा। श्री दूबे रविवार को सिरसा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जलभराव सहित फसल बीमा को लेकर किसानों ने जो सुधार की मांग रखी है, उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।

इस बार घग्गर नदी में वर्ष 2008 से भी अधिक पानी आया है। इसके चलते कई गांव प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा तत्काल राहत एवं निगरानी कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के साथ ही खाने-पीने का सामान व दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सर्वे भी करवाया जा रहा है कि मकानों को कितना नुकसान हुआ है। राज्य सरकार निश्चित रूप से इसकी भरपाई करेगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पानी हटने के बाद महामारी का अंदेशा बना रहता है, इसके लिए दवा का छिडक़ाव, मेडीकल टीम्स, लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, आने - जाने के रास्ते ठीक करवाना आदि का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा रिलीफ किट भी वितरित करवाई जा रही है।पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी फसलों का अच्छा दाम मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ वासियों को अपना परिवार मानते हैं और सबका साथ-सबका विकास-सबका सहयोग के नारे के साथ सरकार काम कर रही है।

 

Tags: Satish Chandra Dubey , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD