Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर प्रयास तेज किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा अमृतसर में आधुनिक बाढ़ राहत और पुनर्वास मेगा वेयरहाउस का उद्घाटन

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuldeep Singh Dhaliwal, Harbhajan Singh ETO, Dr Vikramjit Singh Sahney, Harjot Singh Bains, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 13:44 IST

श्री हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा एवं सूचना व लोक संपर्क विभाग मंत्री, पंजाब ने श्री आनंदपुर साहिब हलके में चल रहे सफाई अभियान की सफलता के लिए पंच-सरपंचों, यूथ क्लबों, नौजवानों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से योगदान देने की अपील की। श्री बैंस ने आज नंगल से सैनिटाइज़र और सफाई अभियान की शुरुआत की, जो बाढ़ प्रभावित सभी गाँवों में जारी रहेगा। 

दवाइयों के छिड़काव के लिए स्प्रे और टेंट प्रभावित इलाकों में पहुँच चुके हैं। प्रभावित गाँवों में पशुओं के लिए चिकित्सीय सुविधाएँ और टीकाकरण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्री बैंस ने प्रत्येक गाँव के पंच-सरपंच से अपनी ग्राम पंचायत में तुरंत सफाई अभियान शुरू करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लिनिक नियमित रूप से चल रहे हैं और सरकारी स्कूलों को साफ कर पुनः शुरू कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस स्वयं सैनिटाइज़िंग वाहन में बैठे और नंगल शहर तथा आसपास के इलाकों में अभियान की शुरुआत की तथा शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। यह विशेष वाहन आधुनिक प्रणाली और बड़े टैंक से लैस है, जो प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव करता है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों की पूरी तरह सफाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यह फॉगिंग अभियान अगले 15 दिन तक जारी रहेगा और विशेष टीमों द्वारा निगरानी की जाएगी क्योंकि लोगों की ज़िंदगी की रक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हलके के लगभग 100 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। संपत्ति, फसलें, ज़मीनें और पशुओं को हुआ नुकसान वास्तविक अनुमान से कहीं अधिक है। इस स्थिति को देखते हुए, पंजाब सरकार ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार तक राहत पहुँचाने के लिए “ऑपरेशन राहत“ जारी रखने का निर्णय लिया है।श्री बैंस ने कहा कि चिकित्सा टीमें हर गाँव में पहुँच गई हैं और पशुओं के लिए विशेष टीकाकरण अभियान जारी है तथा साथ ही सफाई व सैनिटाइज़ेशन अभियान भी चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि विशेष गिरदावरी जारी है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता व राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज अमृतसर के अजनाला रोड पर स्थित एक रिसोर्ट को आधुनिक बाढ़ राहत और पुनर्वास मेगा वेयरहाउस के रूप में स्थापित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेज़ी देने के लिए पद्मश्री डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, सांसद (राज्यसभा) तथा सन फाउंडेशन और वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइज़ेशन के सहयोग से यह वेयरहाउस स्थापित किया गया है।

इस वेयरहाउस में 50 ट्रैक्टर और 10 जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के लिए, 200 फॉगिंग मशीनें बीमारियों से बचाव के लिए, 1,000 बर्तन किटें, 500 मीट्रिक टन चारा, 500 क्विंटल चावल बी.पी.एल परिवारों के लिए, और 1,000 से अधिक परिवारों के लिए फोल्डिंग बेड, गद्दे, चादरें, कंबल, कुर्सियाँ, गैस स्टोव और मेडिकल किटें रखी गई हैं। यह सामग्री अमृतसर जिला प्रशासन के सहयोग से गाँव और घर-घर की मैपिंग कर सबसे ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई जाएगी। 

ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें अमृतसर के प्रभावित गाँवों में एस.डी.एम. और तहसीलदारों के सहयोग से भेजी जाएँगी। इसके अलावा फ़ाज़िल्का ज़िले के गाँव किल्यांवाली और उस्मान खेड़ा में सफाई अभियान चलाया गया।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuldeep Singh Dhaliwal , Harbhajan Singh ETO , Dr Vikramjit Singh Sahney , Harjot Singh Bains , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD