Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

युद्धपोत 'आईएनएस त्रिकंद' पहुंचा ग्रीस, भूमध्य सागर में अभ्यास करेगी भारतीय नौसेना

Military, Indian Navy, Indian Naval Ship Trikand, INS Trikand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 16:52 IST

भारतीय नौसेना ने भूमध्य सागर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट (युद्धपोत) आईएनएस त्रिकंद अपनी भूमध्य सागर तैनाती के तहत ग्रीस के समुद्री क्षेत्र सलामिस की खाड़ी (बे) पहुंच गया है। नौसेना के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान भारत और ग्रीस के बीच पहली बार एक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा युद्ध कौशल को परिष्कृत करना है। इस नौसेनिक अभ्यास में भारत और ग्रीस की नौसेना की अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच संचालनात्मक सामंजस्य प्रगाढ़ हो सकेगा।इस अभ्यास में बंदरगाह पर भी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सलामिस बे में पोर्ट कॉल के दौरान आईएनएस त्रिकंद कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लेगा। यहां दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत होगी।

भारतीय युद्धपोत पर स्थानीय विशिष्ट व्यक्तियों की क्रॉस-डेक विजिट तय है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान होंगे जिससे नौसेना के साथ-साथ सामान्य नागरिकों के साथ संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।पोर्ट कॉल के बाद युद्धपोत त्रिकंद का समुद्री चरण आयोजित होगा, जिसमें दोनों नौसेनाएं संयुक्त रूप से विभिन्न समुद्री अभियानों का अभ्यास करेंगी। अभ्यास पूर्ण होने पर आईएनएस त्रिकंद क्षेत्र में अपनी तैनाती के अगले चरण की ओर रवाना होगा।

इससे पहले भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पहुंचा था। इस भारतीय युद्धपोत ने मिस्र में आयोजित हुए बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया। इस अभ्यास में भारत, अमेरिका और मिस्र के अलावा सऊदी अरब, कतर, ग्रीस, साइप्रस और इटली की सेनाओं की भी भागीदारी रही।

नौसेना के मुताबिक अपनी भूमध्य सागर में परिचालन तैनाती के दौरान ही यह युद्धपोत मिस्र के बंदरगाह में तैनात था। आईएनएस त्रिकंद ने यहां 10 सितंबर तक आयोजित हुए बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार 2025 में अभ्यास किया था।इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के साथ भारतीय थल सेना और भारतीय वायुसेना की टुकड़ियां भी शामिल थीं। इसके बाद अब यह युद्धपोत ग्रीस पहुंचा है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Indian Naval Ship Trikand , INS Trikand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD