Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सतत गतिशीलता विकसित भारत की कुंजी : एसआईएएम में नितिन गडकरी

किसानों से लेकर यात्रियों तक: श्री नितिन गडकरी ने जैव ईंधन, सार्वजनिक परिवहन और सड़क सुरक्षा को राष्ट्रीय प्रगति से जोड़ा

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, Society of Indian Automobile Manufacturers, SIAM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 17:24 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दीर्घकालीन परिवहन के लिए केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा, "दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल उद्योग के रूप में , भारत को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। 

हम वायु प्रदूषण का समाधान करने के लिए बीएस 7 और सीएएफई मानदंडों पर वैश्विक संरेखण बनाए रखेंगे। इसके अलावा, जैव ईंधन का प्रयोग बढ़ाने से कच्चे तेल के आयात को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलती है। 3 लाख से अधिक वाहनों को स्क्रैपिंग नीति के कार्यान्वयन के बाद स्क्रैप किया गया है, जिससे उद्योगों, सरकार और पर्यावरण को लाभ हुआ है।"

श्री गडकरी आज सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के 65वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों और नीति निर्माताओं ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सतत गतिशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने आगे कहा, "इस साल के अंत तक लॉजिस्टिक लागत घटकर एकल अंक में आ जाएगी। सड़क सुरक्षा अभी भी हमारे लिए अहम विषय है। इसलिए, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मानवीय व्यवहार में सुधार हेतु जन अभियान और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी आवश्यक है। 

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले 'राह-वीरों' को 25,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का बीमा भी प्रदान किया जाएगा।"

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , Society of Indian Automobile Manufacturers , SIAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD