Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहन यादव से मिले मीका सिंह

नशे के खिलाफ उठाए गए कदमों को सराहा

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh, Mika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 13:57 IST

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नशीली दवाओं और शराब के खिलाफ राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की हैं। 

इनमें से एक में वो मीका सिंह से बात करते दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में मीका सिंह सीएम को फूलों का गुलदस्ता देते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, ''आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक मीका सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।''

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मीका सिंह ने मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रशासन के प्रयासों की खूब सराहना की। उन्होंने यूथ को नशे और नशीली दवाओं की गिरफ्त से निकालने और उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के मुद्दे पर भी बात की।

इससे पहले मीका सिंह ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोगों की भी सराहना की थी। उनका एनजीओ डिवाइन फाउंडेशन लगातार पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा हुआ है। वो अब तक 1 लाख से अधिक पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। 

उनका लक्ष्य 10 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना है। मीका सिंह ने इसके बारे में पोस्ट करते हुए लिखा, “हम अब तक दान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। हमें और भी सपोर्ट की जरूरत है। मुश्किल की इस घड़ी में आप जितना हो सके, उतना मदद करें। वाहेगुरु मेहर करे।”

बता दें कि पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहां के जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसने 1,400 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है और वहां लाखों लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। राज्य भर में बचाव अभियान जारी है। बाढ़ ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मोहाली जिलों में काफी नुकसान पहुंचाया है।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh , Mika Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD