Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

जी-20 में भारत में सबसे कम 2% बेरोजगारी दर दर्ज की गई : एनसीएस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर डॉ. मनसुख मंडाविया

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने डॉ. मनसुख मांडविया और सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में ‘मेंटर टुगेदर’ और ‘क्विकर’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Shobha Karandlaje, Sushri Shobha Karandlaje
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 12:51 IST

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व आर्थिक मंच की 'फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' का हवाला देते हुए कहा है कि भारत की बेरोजगारी दर 2 प्रतिशत है, जो जी-20 देशों में सबसे कम है। उन्होंने भारत की तेज आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में हुए रोजगार सृजन और इस दिशा में योगदान देने वाली सरकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया आज नई दिल्ली में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और 'मेंटर टुगेदर' एवं 'क्विकर' के बीच राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर युवाओं की रोजगार क्षमता और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 

इस समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। डॉ. मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 52 लाख पंजीकृत नियोक्ताओं, 5.79 करोड़ नौकरी चाहने वालों और 7.22 करोड़ से अधिक रिक्तियों के साथ, राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) प्लेटफ़ॉर्म अब न केवल नौकरी लिस्टिंग प्रदान करने के लिए बल्कि सभी रोजगार-संबंधी सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में विकसित हो रहा है। 

वर्तमान में, पोर्टल पर 44 लाख से अधिक सक्रिय रिक्तियां हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में, मंत्रालय ने अमेजन और स्विगी सहित दस प्रमुख संगठनों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन साझेदारियों से अब तक लगभग पांच लाख रिक्तियां उपलब्ध हो चुकी हैं।

युवाओं पर सरकार के नए सिरे से ध्यान केंद्रित किए जाने का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने याद दिलाया कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और अवसर प्रदान करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के कुल बजट वाली पांच प्रमुख योजनाओं के पैकेज की घोषणा की थी। 

इस पैकेज का एक प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) है जिसके लिए 99,446 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है जिनमें से 1.92 करोड़ पहली बार कार्यबल में प्रवेश करेंगे।

डॉ. मांडविया ने सेवाओं, विनिर्माण और कृषि के विकास के माध्यम से रोजगार सृजन के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि सरकार ने स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा और पीएम स्वनिधि जैसी परिवर्तनकारी योजनाएं शुरू की हैं।

मंत्रालय और दोनों संगठनों के बीच सहयोग का स्वागत करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा कि इन साझेदारियों से नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त रोजगार अवसर और व्यवस्थित मार्गदर्शन उपलब्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि इन सहयोगों से न केवल युवाओं को बल्कि पूरे देश को लाभ होगा। 

उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि इस देश और इसके युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि एनसीएस, डिजिटल रोजगार सुविधा के लिए भारत के प्रमुख मंच के रूप में उभरा है, जो एक ही स्थान पर नौकरी मिलान, परामर्श और कौशल विकास प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी न केवल हमारे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करेगी बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगी। ‘मेंटर टुगेदर’ के साथ साझेदारी के पहले वर्ष में ही दो लाख युवाओं तक पहुंच की उम्मीद है जिनमें एक लाख एनसीएस और एक लाख प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना के प्रतिभागी शामिल हैं। 

यह शहर और ज़िला स्तर पर पहुंच के साथ व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन प्रदान करेगा ताकि कोई भी नौकरी चाहने वाला पीछे न छूटे। यह पहली बार नौकरी चाहने वालों, विशेष रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वालों को 24,000 से अधिक प्रशिक्षित पेशेवरों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविदा प्रदान करेगा।

‘क्विकर’ के साथ समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण का उद्देश्य क्विकर जॉब्स से 1200 से ज्यादा शहरों में प्रतिदिन 1,200 से ज़्यादा नौकरियों की सूची को एनसीएस पोर्टल में एकीकृत करके रोजगार तंत्र को और मजबूत करना है। इस सहयोग से लाखों इच्छुक लोगों, खासकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों तक पहुंच का विस्तार होगा।

‘मेंटर टुगेदर’ और ‘क्विकर’ के साथ हुए इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य, नौकरी चाहने वालों और निजी क्षेत्र के रोजगार के बीच की खाई को पाटने के मंत्रालय के दृष्टिकोण को और मजबूत करना है। ये साझेदारियां भविष्य के अनुरूप रोजगार मॉडल को दर्शाती हैं जो डिजिटल, समावेशी और सम्मानजनक है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Shobha Karandlaje , Sushri Shobha Karandlaje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD