Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने हीरक जयंती समारोह के दौरान एनसीएस छात्रों को प्रेरित किया

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Navy Children School, NCS, Navy Children School Delhi, NCS Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 12:28 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल (एनसीएस), दिल्ली के हीरक जयंती समारोह के एक भाग के रूप में 8 सितंबर, 2025 को साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में स्कूल के छात्रों और प्रधानाचार्य के साथ मुलाकात की। श्री सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें उद्देश्यपूर्ण सपने देखने, ईमानदारी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सभी प्रयासों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने छात्रों से विनम्र रहते हुए भी दृढ़ रहने और अपनी क्षमता के अनुसार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और सम्मान के साथ पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों के अपने प्रारंभिक वर्षों में चरित्र विकास पर ज़ोर दिया। श्री राजनाथ सिंह ने अनुशासन, सेवा और देशभक्ति के माध्यम से छात्रों के चरित्र और आकांक्षाओं को आकार देने में नेवी चिल्ड्रन स्कूल (एनसीएस) की भूमिका की सराहना की। 

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि ये संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि ऐसे मंच हैं जो अगली पीढ़ी को नेतृत्व, निष्ठा और ज़िम्मेदारी के मूल्यों से ओतप्रोत करते हैं।

रक्षा मंत्री को कार्यक्रम के दौरान, नेवी चिल्ड्रन स्कूल के दृष्टिकोण और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया गया और छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे स्कूल उनके समग्र विकास में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। छात्रों ने रक्षा मंत्री को सम्मान स्वरूप हस्तनिर्मित प्रतीक चिन्ह, एक कॉफ़ी टेबल बुक और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Navy Children School , NCS , Navy Children School Delhi , NCS Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD