Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक

 

प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार गंभीर, बचाव कार्य प्राथमिकता : जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरनगर , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 13:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी के युवा कार्यकर्ता हर्ष राठी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जयंत चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हर्ष राठी के पिता बाबूराम राठी हमारे दल के अध्यक्ष रहे और चौधरी अजीत सिंह के साथ काम किया। हर्ष ने भी युवाओं के लिए समर्पित होकर पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह जिला अध्यक्ष रहे और उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध रहे हैं। 

उनके असामयिक निधन से पार्टी को गहरा आघात लगा है। मैं संवेदना व्यक्त करने और परिवार को सांत्वना देने आया हूं।” बाबा बागेश्वर के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर जयंत चौधरी ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “मैं उनके बयानों का संज्ञान नहीं लेता और न ही इस पर कुछ कहूंगा।”

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल के विधायक और सांसदों द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना एक माह का वेतन देने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह एक छोटा और सांकेतिक प्रयास है। गांव-गांव में लोग अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं। शामली से हमने राहत सामग्री भेजी है और दिल्ली में किसान ट्रस्ट ने भी सामग्री इकट्ठा कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई। 

प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए कार्यकर्ता इस आपदा को गंभीरता से ले रहे हैं और जमीन पर सक्रिय हैं।”विपक्ष द्वारा 'वोट चोरी' के आरोपों पर जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा? वे इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं, लेकिन जनता तय करेगी कि वोट किसे देना है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा, “बाढ़ और किसानों के मुद्दों पर बात करना ठीक है, लेकिन जो पहले से वोट चोरी की बात करते हैं, उन्हें जीत की उम्मीद नहीं है।”उन्होंने बाढ़ प्रभावित राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुए नुकसान पर चिंता जताई। 

उन्होंने कहा, “जान-माल के नुकसान की पूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार तत्काल मदद और मुआवजा सुनिश्चित करें।”शिक्षकों और कारीगरों के सम्मान पर उन्होंने जोर देते हुए कहा, “90 प्रतिशत कार्य हाथ से करने वाले कारीगरों, मैकेनिकों, ड्राइवरों और अन्य पेशेवरों को बेहतर प्रशिक्षण और उचित मजदूरी मिलनी चाहिए। उनके काम में पारदर्शिता और सम्मान जरूरी है।”

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD