Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' को एक साल पूरा, सीजन 2 का ऐलान

Ananya Panday, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:06 IST

अभिनेत्री अनन्या पांडे की पहली वेब सीरीज 'कॉल मी बे' को रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए हैं। इस मौके पर अनन्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया।अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के सीन की तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कॉल मी बे' को एक साल पूरा हो गया है और मैं आप सबकी बहुत आभारी हूं कि हमें आज भी इतना प्यार मिल रहा है। 

लोग अब भी मुझसे पूछते हैं कि सीजन-2 कब आ रहा है, और वह बहुत जल्दी आने वाला है! मैं फिर से अपनी शानदार टीम के साथ काम करने और 'बे' की हील्स (जूते) पहनने का इंतजार नहीं कर सकती। वह सच में सबसे प्यारी लड़की है।"यह सीरीज एक अरबपति फैशनिस्टा (एक ऐसा व्यक्ति जो फैशन में बहुत रुचि रखता है) की कहानी है, जो एक हादसे के बाद अपने परिवार और बाकी लोगों से अलग हो जाती है और पहली बार अपने दम पर जिंदगी का सामना करती है। इस सफर में वह कई दोस्त और उनके साथ अपनी पहचान बनाती है।

'कॉल मी बे' में अनन्या के साथ वीर दास, सयानी गुप्ता, गुरफतेह सिंह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका दत्त और लिसा मिश्रा जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे।वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही कार्तिक के साथ 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कार्तिक और अनन्या की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 2019 में 'पति पत्नी और वो' में साथ नजर आ चुके हैं।इसके साथ ही अभिनेत्री लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

 

Tags: Ananya Panday , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD